दो शादियां, गांधी परिवार से गहरी दोस्ती और मधुशाला, ऐसी रही हरिवंश राय बच्चन की जिंदगी

Harivansh Rai Bachchan Career: 'मधुशाला' के रचयिता हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से। कवि सम्मेलन में मानदेय की मांग से लेकर गांधी परिवार से रिश्तों तक, उनका सफर रहा खास।
Harivansh Rai Bachchan Birth Anniversary
हरिवंश राय बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।

  • उनकी लोकप्रिय कृति 'मधुशाला' का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया।

  • 1954 में कवि सम्मेलन में उन्होंने मानदेय न मिलने पर कविता पाठ करने से इनकार कर दिया था।

Harivansh Rai Bachchan Birth Anniversary: हिंदी साहित्य के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन की 27 नवंबर को जयंती है। 27 नवंबर 1907 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाबू पट्टी गांव में जन्मे बच्चन ने अपनी रचनाओं से साहित्य जगत में खास पहचान बनाई। उनकी मशहूर कृति ‘मधुशाला’ का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। हालांकि, उनकी जिंदगी सिर्फ साहित्यिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं रही। उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जो आज भी लोगों को हैरान करते हैं।

लाला प्रताप नारायण श्रीवास्तव और मां सुरसती देवी के घर हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ। बाद में उनके एक और भाई का जन्म हुआ। इस तरह बच्चन कुल छह भाई-बहन थे। उनके पिता ने आगे चलकर यमुना किनारे जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के सामने एक मकान बनवाया। इसी घर में साल 1935 में हरिवंश राय बच्चन ने अपनी कालजयी रचना ‘मधुशाला’ लिखी।

सिर्फ 30 हजार रुपये में बेच दिया था पैतृक मकान

हरिवंश राय बच्चन ने साल 1984-85 में अपना पैतृक मकान भांजे रामचंद्र को महज 30 हजार रुपये में बेच दिया था। बाद में उनके भांजे के चार बेटों के बीच मकान का बंटवारा हुआ, जिससे इसकी पुरानी पहचान काफी हद तक खत्म हो गई। हालांकि, परिवार के सदस्य अनूप रामचंदर ने बच्चन के कमरे और उनसे जुड़ी कई यादगार चीजों को आज भी संभालकर रखा है।

Harivansh Rai Bachchan Birth Anniversary
आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा शाहरुख खान को मानती हैं अपना आदर्श, आर्यन खान की मेहनत पर कही ये बात
Harivansh Rai Bachchan Birth Anniversary Story
हरिवंश राय बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

कवियों के मानदेय के लिए अड़ गए थे बच्चन

हरिवंश राय बच्चन ने कवियों को मानदेय देने की परंपरा शुरू कराने में भी अहम भूमिका निभाई। कवि यश मालवीय के मुताबिक, 1954 में इलाहाबाद के जानसेनगंज में आयोजित एक कवि सम्मेलन में बच्चन ने मानदेय के बिना कविता पढ़ने से इनकार कर दिया था। उनका सवाल था कि जब टेंट और माइक लगाने वालों को पैसे मिलते हैं, तो कवियों को क्यों नहीं? आखिरकार आयोजकों ने उनकी बात मानी और उन्हें 101 रुपये मानदेय दिया।

दो शादियां और कई बड़ी उपलब्धियां

बच्चन की पहली शादी 1926 में श्यामा से हुई थी, जिनका 1936 में टीबी की बीमारी के चलते निधन हो गया। इसके बाद 1941 में उन्होंने तेजी सूरी से दूसरी शादी की। बच्चन परिवार के गांधी परिवार से भी करीबी संबंध रहे।

हरिवंश राय बच्चन ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाया और बाद में विदेश मंत्रालय में हिंदी विशेषज्ञ के तौर पर काम किया। 1966 में वे राज्यसभा के सदस्य मनोनीत हुए। ‘दो चट्टानें’ के लिए उन्हें 1968 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। साल 1976 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 18 जनवरी 2003 को मुंबई में उनका निधन हो गया।