भ्रामम मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

OTT पर छाई क्राइम थ्रिलर ये मूवी, सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी का जबरदस्त डोज, दर्शकों को आखिरी सीन तक रखेगी बांधे

Bhramam On OTT: क्राइम, सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी से भरपूर मलयालम फिल्म ‘भ्रामम’ OTT पर ट्रेंड कर रही है। पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ये फिल्म हॉटस्टार पर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

स्नेहा मौर्या

Hotstar Trending Movie Bhramam: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, लेकिन कुछ कंटेंट ऐसा होता है जो आते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘भ्रामम’ इन दिनों इसी वजह से सुर्खियों में है। यह फिल्म इस समय डिज़्नी+हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है और सस्पेंस लवर्स की वॉचलिस्ट में तेजी से जगह बना रही है।

‘अंधाधुन’ का अलग अंदाज

‘भ्रामम’ साल 2018 की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘अंधाधुन’ का आधिकारिक मलयालम रीमेक है। ‘अंधाधुन’ में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। हालांकि ‘भ्रामम’ उसी मूल कहानी पर आधारित है, लेकिन इसे पूरी तरह मलयालम सिनेमा के रंग में ढाला गया है। फिल्म में केरल का लोकल फ्लेवर, चर्च संस्कृति और वहां की जीवनशैली को खूबसूरती से बुना गया है, जो इसे फ्रेश और अलग अनुभव देता है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी रे मैथ्यूज नाम के एक पियानो प्लेयर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है। रे दुनिया के सामने खुद को अंधा दिखाने का नाटक करता है ताकि उसे सहानुभूति और बेहतर म्यूजिक असाइनमेंट मिल सकें। उसकी मुलाकात अन्ना से होती है, जो उसे अपने पिता के रेस्टोरेंट में पियानो बजाने का मौका दिलाती है। कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब रे एक घर में परफॉर्म करने जाता है और अनजाने में एक खौफनाक अपराध का गवाह बन जाता है। इसके बाद शुरू होता है सस्पेंस, धोखे और चौंकाने वाले मोड़ों का सिलसिला।

फिल्म में इन सितारों ने दिखाया दम

फिल्म में ब्लैक कॉमेडी और थ्रिल का बैलेंस इसे और ज्यादा रोचक बनाता है। हर सीन दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है कि आगे क्या होने वाला है। ‘भ्रामम’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा राशि खन्ना और उन्नी मुकुंदन अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। कलाकारों की परफॉर्मेंस कहानी की पकड़ को मजबूत बनाती है।

अगर आपने ‘अंधाधुन’ देखी है, तब भी ‘भ्रामम’ आपको निराश नहीं करेगी। नई सेटिंग, अलग ट्रीटमेंट और शानदार अभिनय इसे वीकेंड पर देखने के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं। 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी और अब हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है। सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी के शौकीनों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन ट्रीट साबित हो सकती है।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट