मनोरंजन

'भूल भुलैया 3' रिलीज होने से पहले कार्तिक आर्यन ने खोल दिया बड़ा राज, मंजुलिका....

'भूल भुलैया 3' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है। फिल्म रिलीज होने से पहले कार्तिक आर्यन बड़ा खुलासा करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने मंजुलिका के राज से पर्दा उठा दिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: 'भूल भुलैया 3' बस एक दिन के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन रिलीज होने से ठीक पहले कार्तिक आर्यन मंजुलिका को लेकर बड़ा पर्दाफाश करते हुए नजर आए हैं। कार्तिक आर्यन ने बता दिया है कि इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो मंजुलिका नजर आएंगी। यानी यह कहानी भी 'भूल भुलैया 2' की तरह ही है और उसमें भी मंजुलिका की बहन को दिखाया गया था लेकिन विद्या बालन की वापसी फिल्म के दिलचस्पी को बरकरार बनाए हुए है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और एडवांस बुकिंग का प्रमोशन करते हुए ही कार्तिक आर्यन ने दो मंजुलिका होने की बात कही है। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन यह बता रहे थे कि उन्हें क्लाइमैक्स के बारे में कुछ नहीं पता है। यही दावा अनीस बज्मी ने भी किया था और वह भी यह कहते हुए नजर आए थे कि मुख्य कलाकारों को भी क्लाइमैक्स के बारे में नहीं पता है। क्योंकि दो क्लाइमेक्स शूट किए गए हैं। उनमें से फिल्म कौन सा रखा गया है, इसके बारे में कोई नहीं जानता।

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन एक ही साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। 1 नवंबर को दोनों फिल्म के बीच क्लैश नजर आएगा। लेकिन उससे पहले ही स्क्रीन शेयरिंग को लेकर फिल्म आपस में ही भीड़ चुकी है। एक साथ रिलीज होने के बाद दोनों फिल्मों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। किसी एक फिल्म पर इसका नकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है। लेकिन दोनों फिल्म के मेकर्स ये दावा कर रहे हैं कि दोनों फिल्में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। अब हकीकत में क्या होता है यह कुछ समय बाद पता चल ही जाएगा।

एडवांस बुकिंग कलेक्शन की अगर बात की जाए तो शुरुआती दौर में 'भूल भुलैया3', 'सिंघम अगेन' से आगे नजर आ रही थी। लेकिन जैसे ही सिंघम अगेन की एडवांस बुकिंग पूरी तरह से खुली सिंघम अगेन इस रेस में अब आगे निकलते नजर आ रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में से रेस कौन जीतेगा यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप