'भूल भुलैया 3' ने पहले दिन ही कर डाली बंपर कमाई (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

भूल भुलैया 3 का 'हुक्कुश फुक्कुश' गाना हुआ रिलीज, रूह बाबा और बच्चा पार्टी की दिखी धूम

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बचा है और लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। ट्रेलर और गाने, खासकर टाइटल ट्रैक 'जाना समझो ना' और 'अमी जे तोमार 3.0' ने सभी को और एक्साइट कर दिया है।

सोनाली झा

मुंबई: कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बचा है और लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। ट्रेलर और गाने, खासकर टाइटल ट्रैक 'जाना समझो ना' और 'अमी जे तोमार 3.0' ने सभी को और एक्साइट कर दिया है। अब तो इस हॉरर-कॉमेडी को थिएटर में देखने का इंतजार करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में, अब मेकर्स एक और गाना 'हुकुश फुकुश' लेकर आए हैं, जो फिल्म में एक नई एनर्जी ला रहा है।

इस मजेदार और पेपी नंबर में रूह बाबा और बच्चा पार्टी मिलकर स्टेज पर धमाल करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने नया गाना 'हुक्कुश फुक्कुश' रिलीज कर दिया है, जो एक नई एनर्जी के साथ फिल्म में चार चांद लगाता है। इस मस्ती से भरपूर गाने में रूह बाबा और 1,000 बच्चों का ग्रुप स्टेज पर धूम मचाते नजर आते हैं। एनर्जेटिक डांस मूव्स के साथ, रूह बाबा और बच्चों ने डांस फ्लोर पर सच में आग लगा दी है।

गाना हॉरर और कॉमेडी को परफेक्ट मिक्स करता है और सोनू निगम की मस्ती भरी आवाज में एक अनोखा फ्लेवर ऐड किया है। इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और इसके बोल सोम ने लिखे हैं। बंगाली लिरिक्स की प्रामाणिकता को प्रतीक कुंडू और सुदेशना दास ने बखूबी पेश किया है। कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका (विद्या बालन) और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी।

अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। डरावनी मस्ती और हंसी से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए ! और भी रोमांचक अपडेट के लिए बने रहिए ! भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर 2024 को शानदार रिलीज़ के लिए तैयार है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप