बीजेपी नेता आरके सिंह से मिले पवन सिंह (सौजन्य सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चाएं तेज, BJP के कद्दावर नेता से मिले पावर स्टार पवन सिंह

Pawan Singh news : बिहार में पावर स्टार पवन सिंह कि एक तस्वीर से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। दरअसल पवन सिंह ने दिल्ली में बीजेपी के कद्दावर नेता आरके सिंह से मुलाकत की है।

पूजा सिंह

Bhojpuri Star Pawan Singh : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह कि एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर से बिहार की राजनीति में नए समीकरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि, बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ तो बड़ा होने वाला है। पवन सिंह ने नई दिल्ली में पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके आरके सिंह से मिलने पहुंचे। सोमवार को हुई इस मुलाकात कि तस्वीर पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद से बिहार कि सियासत में बवाल मचा गया है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक फोटो शेयर कर लिखा, 'एक नए सोच के साथ एक नई मुलाक़ात'। इस तस्वीर में पवन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता आरके सिंह से मुलाकात करते दिखाई दे रहे है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में हुई इस मुकालत ने पटना में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

बंद कमरे में हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच बंद कमरे में करीब 5 मिनट चर्चा हुई। लेकिन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह अभी पता नहीं चल सका है। बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बाद उन्होंने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। पवन सिंह कि, बगावत के चलते बीजेपी ने उन्हें 22 मई 2024 को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पीएम मोदी के करीबी हैं आरके सिंह

वहीं, अगर आरके सिंह की बात करें तो वह मोदी सरकार की पिछली कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा सीट से हार गए थे। आरके सिंह को सीपीआई (माले) के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने लगभग 60 हजार वोटों के अंतर से हराया था। दोनों की मुलाकात के बाद आरके सिंह के राजनीति रणनीति में बदलाव की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

तो क्या BJP में हो सकती है वापसी!

पवन सिंह कि तस्वीर वायरल होने के बाद उनके फैंस और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है कि, क्या पावर स्टार की घर वापसी हो सकती है? यानि पावन सिंह भारतीय जनता पार्टी में वापस आ सकते हैं। बता दें कि, बीजेपी के कद्दावर नेता आरके सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात के पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति हो सकती है।

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं पावर स्टार

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखा जाए तो पावर स्टार पवन सिंह चुवान लड़ सकते हैं। वह लगातार बिहार के कई क्षेत्रों में सक्रिय भी दिख रहे है। फिलहाल पवन सिंह ने पार्टी या किसी सीट को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि वह काराकाट या उसके आसपास के ही किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

तेजस्वी की तारीफ की थी

पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तारीफ की थी। उन्होंने तेजस्वी को बड़ा भाई बताया था। जिसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई थी कि पवन सिंह आरजेडी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन किसी नेता ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

बदल सकता है चुनावी समीकरण

पवन सिंह पहले की तरह वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ें और अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल कर अलग राजनीतिक पहचान बनाएं। नहीं तो वे किसी बड़े राजनीतिक दल जैसे भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर अपनी स्थिति को और मजबूत करें। पवन सिंह बिहार कि जनता के दिलों पर अपनी गायकी और एक्टिंग से राज करते हैं। बीजेपी को विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिल सकता है। अगर पवन सिंह बीजेपी से जुड़े  हैं तो  बिहार की राजनीति समीकरण बदल सकता है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है