पाखी हेगड़े निरहुआ और आम्रपाली दुबे (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bhojpuri Bawaal में हुई पाखी हेगड़े की एंट्री, निरहुआ के प्रपोजल की बात ने उड़ाए आम्रपाली के होश

Pakhi Hedge Nirahua Amrapali Dubey: भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में पाखी हेगड़े की एंट्री ने माहौल गरमा दिया है। निरहुआ संग रिश्ते और शादी के प्रपोजल पर पाखी के जवाब ने आम्रपाली समेत सभी को चौंका दिया।

अपूर्वा नायक

Bhojpuri Bawaal Pakhi Hegde Nirahua: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल ने भोजपुरी सिनेमा लवर्स का दिल खुश कर दिया है। पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, तेज प्रताप यादव और आम्रपाली दुबे ने इस शो में चार चांद लगा दिए हैं।

अब जल्द ही भोजपुरी बवाल में पाखी हेगड़े की भी एंट्री होते हुए देखी जा सकती है। आपको बता दें कि पाखी हेगड़े वो भोजपुरी अदाकारा है, जिनका नाम अक्सर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ जोड़ा जाता था, हालांकि बाद में निरहुआ का नाम आम्रपाली दुबे से जुड़ते आ रहा है।

पाखी की एंट्री से उड़े आम्रपाली के होश

जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर भोजपुरी बवाल का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और रानी चटर्जी भी एंकर शुभांकर मिश्रा के साथ नजर आ रही है। तभी अचानक से पाखी हेगड़े की एंट्री होती है, जिसके बाद आम्रपाली के चेहरे से हवाईयां उड़ जाती है।

पाखी के जवाब से आम्रपाली हुई हैरान

इस वीडियो में देखने मिलेगा कि पाखी हेगड़े की एंट्री के बाद ही एंकर शुभांकर मिश्रा पाखी से निरहुआ को लेकर कुछ व्यक्तिगत सवाल पूछ लेते है, जिससे पाखी की आंखे नम हो जाती है। हालांकि शुभांकर के इस सवाल ने आम्रपाली दुबे की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है।

एंकर शुभांकर इस वीडियो में पाखी हेगड़े से सवाल पूछते हुए नजर आते हैं कि क्या पाखी और दिनेश की जोड़ी सिर्फ व्यवसायिक थी? जिसका जवाब पाखी देती है कि व्यक्तिगत भी थी। ये लगाव से भी ज्यादा था। ये सुनकर जहां एक और आम्रपाली के होश उड़ जाते है, तो वहीं दूसरी ओर बैठी काजल और रानी ये सुनकर मुस्कुरा देती है। बाद में शुभांकर फिर से पाखी से पूछते है कि क्या निरहुआ जी ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसपर पाखी कि आंखे नम हो जाती है वो कहती है हां। ये जवाब सुनकर आम्रपाली भी सुन्न रह जाती है।

दिनेश लाल यादव के छूटे पसीने

पाखी हेगड़े से सवाल जवाब के बीच ही दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की एंट्री हो जाती है। तब शुभांकर उन्हें बताते है कि उनके आने से पहले पाखी ने बताया कि उन्होंने पाखी को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे सुनकर निरहुआ के भी पसीने छूटने लगते है वो पानी पीते हुए नजर आएं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

साहिल के शरीर में 200 छर्रे, राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस स्टेशन पर धरना, बोले- बिना FIR के नहीं हटेंगे

शांति चाहते हैं, तो युद्ध की तैयारी करें...पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पाकिस्तान और चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

48 घंटे में गिरफ्तारी वरना... जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद मदन दिलावर पर आई आंच, आशुतोष ने बताया जिम्मेदार

RTI में बड़ा खुलासा: दिल्ली में पैलेट गन से घायलों का आंकड़ा दोगुना, AIIMS और RML क्यों छिपा रहे जानकारी?