भोजपुरी एक्टर गोपाल राय के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री  
मनोरंजन

भोजपुरी एक्टर गोपाल राय का निधन, शोक में डूबा सिनेमा जगत

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार गोपाल राय का निधन 25 मई 2025 को हुआ। उनके निधन की वजह से परिवार और भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। गोपाल राय 76 साल के थे।

अनिल सिंह

उत्तर भारतीय लोगो के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भोजपुरी फिल्मों में यादगार भूमिका निभा चुके एक्टर गोपाल राय का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद उनका परिवार और भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। सोशल मीडिया पर गोपाल राय के निधन के बाद उनके चाहने वाले और उनके साथ काम कर चुके कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गोपाल राय ने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

गोपाल राय फिल्मों में निरहुआ और पवन सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। साल 1987 में गंगा किनारे मोरा गांव नाम की फिल्म से उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। 38 साल से अधिक वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट कैमरामैन के तौर पर की थी, फिर बाद में वह फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगे। छोटी-छोटी भूमिका निभाते-निभाते वो सशक्त कलाकार बन गए थे।

गोपाल राय चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते थे। लेकिन उनकी लोगों का दिल जीत लेती थी। उनकी एक्टिंग में सादगी थी। लोग उस सादगी को काफी पसंद करते थे। उनके निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

बिहार के एक छोटे से गांव में जन्मे गोपाल राय ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सशक्त पहचान बनाई। उनकी एक्टिंग की खूब सराहना की जाती थी। बिहार के मुजफ्फरपुर के मधौल से उनका ताल्लुक था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। गोपाल राय को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई अवार्ड मिल चुके थे। उनके निधन की पुष्टि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने की, उनके निधन की खबर के बाद बताया जा रहा है कि 26 मई 2025 को रेवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध