भारती सिंह के सिर चढ़ा ‘खांड लगती’ गाने का खुमार 
मनोरंजन

भारती सिंह के सिर चढ़ा ‘खांड लगती’ गाने का खुमार, शेयर किया मजेदार वीडियो

Bharti Singh is obsessed with the Khand Lagti: भारती सिंह ने एक नया डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ के गाने ‘खांड लगती’ पर झूमती नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Bharti Singh Funny Video: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने मजेदार स्वभाव और एनर्जी से हमेशा फैंस को हंसाने का काम करती हैं। लेकिन इस बार वह अपने कॉमिक अंदाज के साथ-साथ डांस मूव्स के कारण सुर्खियों में हैं। रविवार को भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ के गाने ‘खांड लगती’ पर झूमती नजर आ रही हैं।

वीडियो में भारती सिंह साड़ी पहनकर बेहद खुशमिजाज अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह गाना इन दिनों मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रहा, लगातार गुनगुना रही हूं। डियो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि दीदी आप हमेशा एनर्जी से भरी रहती हैं। आपका अंदाज सबसे अलग है।

खांड लगती गाना हुआ सोशल मीडिया सेंसेशन

यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। ‘खांड लगती’ को मशहूर सिंगर जैस्मीन सैनडल्स ने गाया है, जबकि इसके बोल और संगीत विक्की संदू ने तैयार किए हैं। गाने का जोश भरा म्यूजिक और शहनाज गिल का पंजाबी स्वैग इसे दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना रहा है। फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ एक महिला-केंद्रित पंजाबी फिल्म है, जो शादी से जुड़ी समाज की पारंपरिक सोच और दबावों पर सवाल उठाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की अपनी पसंद और समाज की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है।

रिलीज डेट में हुआ बदलाव

फिल्म का निर्देशन और कहानी अमरजीत सोरन ने लिखी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए शहनाज गिल निर्माता के रूप में भी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ निर्मल ऋषि, हर्बी संघा और उदयबीर संधू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘इक्क कुड़ी’ की रिलीज डेट पहले 13 जून तय की गई थी, लेकिन अब यह 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है, खासकर शहनाज के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर