भाबीजी घर पर हैं फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर लगेगा हंसी का तड़का, ‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Bhabhiji Ghar Par Hain Movie: एक दशक से हंसाने वाला सुपरहिट शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है। फिल्म Fun On The Run की कंफर्म रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

स्नेहा मौर्या

Bhabhiji Ghar Par Hain Movie Release Date: ‘भाबीजी घर पर हैं’ भारतीय टेलीविजन का ऐसा कॉमेडी शो है, जिसने बीते एक दशक से लगातार दर्शकों को हंसी का डोज दिया है। अपनी दमदार स्क्रिप्ट, चुटीले डायलॉग्स और आइकॉनिक किरदारों की वजह से यह शो आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख और रोहिताश गौर जैसे कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को इस कदर जीवंत बना दिया है कि वे घर-घर में पहचाने जाते हैं।

अंगूरी भाभी का मशहूर डायलॉग “सही पकड़े हैं”, अनीता भाभी की स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी, विभूति नारायण मिश्रा का चार्म और तिवारी जी की ओवर-द-टॉप कॉमेडी इन सबने हर उम्र के दर्शकों को खूब हंसाया है। यही वजह है कि यह शो देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शोज में अपनी खास जगह बना चुका है।

‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी और एक्साइटिंग खबर सामने आई है। इंडियन टेलीविजन के इतिहास में पहली बार किसी टीवी शो को सीधे बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। जी सिनेमा और जी स्टूडियोज मिलकर ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ नाम से इस शो की फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं।

मेकर्स ने फिल्म की कंफर्म रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले भी रिलीज डेट को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब आधिकारिक ऐलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

रवि किशन और निरहुआ समेत ये सितारे मचाएंगे धूम

इस फिल्म में दर्शकों को उनके पसंदीदा किरदार एक नए और धमाकेदार कॉमेडी एडवेंचर में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, इस कॉमेडी यूनिवर्स को और भी बड़ा किया जा रहा है। फिल्म में टीवी कलाकारों के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन, मुकेश तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इन सितारों की जबरदस्त एनर्जी और शानदार परफॉर्मेंस फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाने वाली है। फैंस लंबे समय से अपने चहेते किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने का सपना देख रहे थे, जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता