रणवीर सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बाजीराव से रॉकी तक और अब धुरंधर, रणवीर सिंह का फिर चलेगा बॉक्स ऑफिस पर धमाल

बैंड बाजा बारात से लेकर सिंबा, बाजीराव, खिलजी और रॉकी रंधावा तक, रणवीर ने हर रोल में खुद को पूरी तरह झोंका है। उनकी एनर्जी और एक्टिंग रेंज ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे वर्सेटाइल अभिनेता बना दिया है।

सोनाली झा

मुंबई: रणवीर सिंह ने 2010 में जब 'बैंड बाजा बारात' से बड़े पर्दे पर कदम रखा, तभी से उन्होंने साबित कर दिया कि वो आए हैं कुछ अलग करने। दर्शकों के लिए वो अपनी पीढ़ी के अगले बड़े एक्टर बन गए। इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया और समझ लिया कि यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है इस इंडस्ट्री में टिकने और आगे बढ़ने की। उनकी एनर्जी और चार्म ने उनकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा दिए हैं।

रणवीर सिंह जब भी परदे पर आते हैं, कुछ नया लेकर आते हैं और हर बार उनकी एक्टिंग जबरदस्त होती है। उनकी आंखें बोलती हैं, उनका हाव-भाव सब कुछ बयां कर देता है। यही वजह है कि रणवीर सिर्फ डायरेक्टर का चाहते नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के सबसे दमदार एक्टर बन गए हैं। उसके अंदर जो स्टार वाला जलवा है, वो हर सीन में दिखता है। अब उनकी नई फिल्म धुरंधर में भी यही देखने को मिला है, सिर्फ फर्स्ट लुक ही बता रहा है कि ये रोल कुछ खास होने वाला है।

रणवीर सिंह का धुरंधर से पहला लुक सामने आ चुका है और सच कहें तो बस इसी एक झलक में सब कुछ साफ दिखता है। इस स्टार के पास हमेशा दर्शकों के लिए कुछ चौंकाने वाला जरूर होता है। जब भी वो बड़े परदे पर आते हैं, उनका टैलेंट गूंज उठता है। वो खुद को पूरी तरह किरदार में झोंक देते हैं। हर फ्रेम में परफेक्शन दिखाई देता है।

रणवीर इस बार एक साल की खामोशी के बाद लौटे हैं और जो लेकर आए हैं, वो किसी जादू से कम नहीं। ये साफ कर देता है कि वो क्यों सबसे आगे हैं और इस वापसी की तैयारी उन्होंने कितनी गहराई से की थी। इस बार रणवीर सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि इमोशनल रूप से भी खुद को पूरी तरह बदल चुके हैं और एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो ट्रांसफॉर्मेशन के मास्टर हैं।

बिट्टू शर्मा से लेकर राम रजाड़ी तक, पेशवा बाजीराव प्रथम से अलाउद्दीन खिलजी तक, सिंबा से लेकर रॉकी रंधावा तक रणवीर सिंह ने हर किरदार को पूरी शिद्दत से जिया है। हर रूप में वो चमके हैं और हर जॉनर में खुद को बखूबी आजमाया है। रणवीर ने हर पहलू में महारत हासिल की है। इतनी वाइड और वर्सेटाइल रेंज बहुत कम एक्टर्स में देखने को मिलती है, लेकिन रणवीर ने सिर्फ इसे बनाए नहीं रखा, बल्कि इससे एक विरासत खड़ी की है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप