वरुण धवन की बेबी जॉन पहले दिन कमाएगी कितना करोड़ 
मनोरंजन

ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी वरुण धवन की बेबी जॉन? एडवांस बुकिंग में निकला दम

वरुण धवन ने फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन के लिए जान लगा दी है। फिल्म में उनकी एक्टिंग भी अच्छी है। फिल्म के एडवांस ने अच्छी शुरुआत की। फिर भी फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाएगी ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: वरुण धवन ने फिल्म बेबी जॉन की प्रमोशन के लिए पूरी जान लगा दी है। फिल्म में उन्होंने काफी मेहनत भी की है। फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया और उनकी तारीफ भी की गई। फिल्म की एडवांस बुकिंग पुष्पा 2 के साथ स्क्रीन शेयर को लेकर चल रही माथापच्ची बीच देरी से शुरू हुई। रविवार को एडवांस बुकिंग शुरू हुई लेकिन इसने रफ्तार सोमवार और मंगलवार को पकड़ी है फिर भी का यह जा रहा है कि फिल्म को बेहतरीन ओपनिंग नहीं मिल पाएगी। क्योंकि इसका एडवांस कलेक्शन काफी कम हुआ है। स्क्रीन शेयरिंग को लेकर चल रही माथापच्ची के बीच इसे स्क्रीन भी कम मिली है एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में यह अब भी कई बड़ी फिल्मों से काफी पीछे है।

मंगलवार सुबह 10 बजे तक 6,607 शोज के लिए इसकी प्री-सेल्स हो रही थी। सुबह 10 बजे तक 53,857 टिकट की बिक्री हुई थी। रविवार के मुकाबले सोमवार और मंगलवार को टिकट बिक्री में तेजी देखी गई। लेकिन फिर भी यह कई बड़ी फिल्मों के एडवांस बुकिंग के आंकड़े से काफी पीछे है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि रिलीज से पहले बेबी जॉन की एडवांस बुकिंग तीन से पांच करोड़ रुपए की हो सकती है। अगर बेबी जॉन फिल्म 5 करोड़ से अधिक के एडवांस बुकिंग करती है, तो इसे ओपनिंग डे पर 10 से 12 का करोड़ का कलेक्शन मिल सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म से जितनी उम्मीद की गई थी उसके मुकाबले इसकी ओपनिंग कमजोर दिख रही है। फिल्म से करीब 50 करोड़ की ओपनिंग का अंदाजा लगाया जा रहा था।

एडवांस बुकिंग में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों में पहली पोजीशन पर पुष्पा 2 का नाम है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 91 करोड रुपए की प्री सेल्स बुकिंग की थी। टॉप फाइव की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 55 करोड़ की बुकिंग के साथ कल्कि फिल्म का नाम शामिल है। तीसरे नंबर पर जूनियर एनटीआर की देवरा 49 करोड़ के साथ मौजूद है। चौथे नंबर पर GOAT जिसने 28 करोड़ की प्री सेल्स बुकिंग की थी। पांचवें नंबर पर महेश बाबू की गुंटूर करम है जिसने 24 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। इन सभी फिल्मों से बेबी जॉन की एडवांस बुकिंग में कमाई गई रकम बहुत पीछे है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस