सूरज बड़जात्या की अगली फैमिली ड्रामा: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ होंगे लीड में 
मनोरंजन

'थम्मा' के बाद आयुष्मान खुराना शरवरी वाघ संग करेंगे रोमांस, नवंबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Ayushmann Khurrana Sharvari Wagh: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ 1 नवंबर से सूरज बड़जात्या की अगली रोमांटिक फैमिली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन कर रहा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Ayushmann Khurrana New Film: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना बहुत जल्द अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसे प्रसिद्ध निर्देशक सूरज बड़जात्या निर्देशित करेंगे। यह फिल्म एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें आयुष्मान के साथ पहली बार युवा अभिनेत्री शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग 1 नवंबर से शुरू होने वाली है। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन, महावीर जैन फिल्म्स और अनीता गुरनानी मिलकर करेंगे। फिलहाल, इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है, लेकिन यह दावा किया जा रहा है कि यह एक ऐसी फिल्म होगी जिसका पूरा परिवार एक साथ बैठकर लुत्फ उठा पाएगा।

सूरज बड़जात्या के स्टाइल की दिखेगी झलक

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "फिल्म 1 नवंबर से फ्लोर पर आएगी। यह एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें सूरज बड़जात्या के स्टाइल की पूरी झलक देखने को मिलेगी। इसमें आयुष्मान खुराना के अलावा शरवरी वाघ भी हैं।"

सूत्र ने आगे कहा कि सूरज बड़जात्या की पिछली हिट फिल्म 'ऊंचाई' के बाद, राजश्री प्रोडक्शन ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ एक बार फिर हाथ मिलाने का फैसला किया है। 'ऊंचाई' के दौरान दोनों प्रोडक्शन हाउसेस ने बहुत अच्छा समय बिताया था और इसी साझेदारी को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

आयुष्मान ने पहले ही दिया था संकेत

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने स्वयं फिक्की फ्रेम्स 2025 कार्यक्रम में इस फिल्म के बारे में बताया था। आयुष्मान ने इंटरव्यू में कहा था, "मेरी आने वाली फिल्मों की सूची में 'थामा' पहली रिलीज है। इसके बाद सूरज बड़जात्या की एक फिल्म आएगी, जो व्यापक दर्शकों के लिए है। इसके बाद मैं धर्मा प्रोडक्शन के साथ भी एक फिल्म कर रहा हूँ, जो बहुत बड़ी ऑडियंस के लिए होगी।" यह बयान साबित करता है कि आयुष्मान के पास पाइपलाइन में बड़े और विविध प्रोजेक्ट हैं।

शरवरी वाघ के बड़े प्रोजेक्ट्स

वहीं, इस फिल्म की नायिका शरवरी वाघ भी इस समय बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। शरवरी बहुत जल्द वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' की रिलीज के लिए भी तैयार हैं, जिसमें वह आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह स्पाई फिल्म इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

EndFragment

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी