आयुष्मान खुराना बचपन में थे विक्रम बेताल के फैन 
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना बचपन में थे विक्रम बेताल के फैन, थामा की रिलीज से पहले शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Ayushmann Khurrana Shares Childhood Story: आयुष्मान खुराना ने हाल ही में बताया कि वे बचपन में टीवी सीरियल ‘विक्रम बेताल’ के बड़े फैन थे। फिल्म ‘थामा’ में वे एक शक्तिशाली बेताल की भूमिका निभा रहे हैं।

सोनाली झा

Ayushmann Khurrana Share Interesting Story: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे स्टार्स भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना ने ‘फिक्की फ्रेम्स 2025’ के दौरान आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह बचपन में ‘विक्रम बेताल’ टीवी सीरियल के बड़े फैन थे।

आयुष्मान ने कहा कि बचपन में मैंने ‘विक्रम बेताल’ बहुत देखा। यह भारतीय लोक कथाओं का हिस्सा है। ‘थामा’ में मैं एक बेताल की भूमिका निभा रहा हूं। ‘थामा’ का मतलब है कि ढेर सारी शक्तियों वाला सबसे शक्तिशाली बेताल। यह मेरे लिए एक सुपरहीरो फिल्म की तरह है, क्योंकि जैसे कोई आम आदमी अचानक सुपरपावर पाता है, उसे संभालना मुश्किल होता है। यही इसका मजेदार पहलू है।

कब रिलीज होगी थामा

फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान आलोक नाम के शख्स के रूप में दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म हॉरर-कॉमेडी शैली की पहली प्रेम कहानी पेश करती है और दर्शकों को काफी पसंद आएगी। आयुष्मान ने इसे एक वाइल्ड कार्ड फिल्म भी बताया। फिल्म दीपावली 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज़ कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

आयुष्मान खुराना ने शेयर किया किस्सा

आयुष्मान खुराना ने फिक्की फ्रेम्स कार्यक्रम में यह भी साझा किया कि फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के लिए वे डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की पहली पसंद नहीं थे, लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए पूरी मेहनत और समर्पण दिखाया। फिक्की फ्रेम्स का 25वां संस्करण 7 से 8 अक्टूबर 2025 तक मुंबई में आयोजित किया गया। इस दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियां, जैसे एकता कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, हंसल मेहता, शूजित सरकार, प्रतीक गांधी, हुमा कुरैशी, कोंकणा सेन शर्मा, दिव्या दत्ता और किरण राव शामिल हुईं। वे अलग-अलग सत्रों में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों और नए प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर रहे थे।

अक्षय कुमार ने कही ये बात

उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म और फिल्म सिटी से संबंधित विषयों पर बातचीत की। इस तरह ‘थामा’ की रिलीज से पहले आयुष्मान ने अपने बचपन के अनुभव और फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज