आयुष्मान खुराना (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना की थामा दीवाली पर होगी रिलीज, एक्टर बोले- मेरे करियर की सबसे बड़ी...

आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा दीवाली रिलीज होगी। इसपर आयुष्मान ने बताया कि यह जानकर बेहद खास लगता है कि मेरी फिल्म त्योहार के इस खुशी भरे माहौल में लोगों को हंसी और खुशी देने का जरिया बन सकती है।

सोनाली झा

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना अब अपने करियर की पहली दिवाली रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म थामा साल 2025 की दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। थामा को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। दिवाली हमेशा से बड़े सितारों और बड़ी फिल्मों की रिलीज़ के लिए खास मानी जाती रही है, और अब आयुष्मान के लिए यह मौका एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

आयुष्मान खुराना ने बताया आदित्यकि मेरे लिए दिवाली एकजुटता, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का पर्व है। हर साल मेरी परंपरा होती है कि मैं अपने परिवार के साथ थिएटर जाकर दिवाली पर कोई फिल्म देखूं। यह मेरे लिए सबसे बड़ा सिनेमाई अनुभव होता है। थामा के साथ पहली बार मेरी कोई फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है।

आयुष्मान ने आगे बताया कि यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज है। यह जानकर बेहद खास लगता है कि मेरी फिल्म त्योहार के इस खुशी भरे माहौल में लोगों को हंसी और खुशी देने का जरिया बन सकती है। पूरी टीम इस फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। मैं थामा के लिए अपना सब कुछ दे रहा हूं।

उन्होंने बताया कि मेरे प्रोड्यूसर दिनेश विजान, अमर कौशिक, डायरेक्टर आदित्य सर्पोटदार और पूरी टीम हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जुटे हैं ताकि यह फिल्म हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बने। थामा में आयुष्मान खुराना पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो 2025 की सबसे ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन सकती है। फिल्म को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखा है। इस बीच, आयुष्मान एक और फिल्म में सारा अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए भी नजर आएंगे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा