-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukone Talked Story Of Spirit Sandeep Reddy Got Angry
दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट की कहानी पर की बात, संदीप रेड्डी को आया गुस्सा, PR गेम खेलने का लगाया आरोप
- Written By: सोनाली झा
संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दीपिका पादुकोण का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनपर गंदे पीआर गेम खेलने और उनकी फिल्म की कहानी के कुछ हिस्सों का खुलासा करने का आरोप लगाया है।

दीपिका पादुकोण पर संदीप रेड्डी वांगा को आया गुस्सा
मुंबई: फिल्म कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी अगली फिल्म स्पिरिट को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार चर्चा फिल्म की कहानी या स्टारकास्ट की नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण और उनके साथ हुए विवाद की हो रही है। हाल ही में दीपिका के फिल्म स्पिरिट से बाहर होने की खबर सामने आई थी। पहले तो इसे शेड्यूलिंग और पर्सनल लाइफ बैलेंस का कारण बताया गया।
अब डायरेक्टर वांगा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा दावा करते हुए दीपिका पादुकोण पर फिल्म की कहानी लीक करने का आरोप लगाया है। संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। बिना किसी का नाम लिए लिखा कि जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100 फीसदी भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का डिस्क्लोजर कर दिया है जो आप हैं।
When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You’ve ‘DISCLOSED’ the person that you are….
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a… — Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 26, 2025
डायरेक्टर वांगा ने आगे लिखा कि एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका नारीवाद है? संदीप का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सीधे दीपिका पादुकोण से जोड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म से जुड़ने से पहले कुछ शर्तें रखी थीं, जैसे कि 8 घंटे का वर्किंग टाइम, उच्च फीस, और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा। ये बातें निर्देशक को नागवार गुजरीं और उन्होंने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया।
ये भी पढ़ें- बोल्ड सीन की वजह से दीपिका पादुकोण ने छोड़ी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
बता दें कि दीपिका इन दिनों अपने करियर और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करने के लिए वर्किंग ऑवर्स में कटौती कर रही हैं, खासकर प्रेग्नेंसी की वजह से। उनके इस फैसले का असर स्पिरिट पर पड़ा और उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। दीपिका के बाहर होने के बाद अब संदीप ने एनिमल फेम तृप्ति डिमरी को स्पिरिट में कास्ट कर लिया है। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो चुका है। तृप्ति और प्रभास की जोड़ी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
Deepika padukone talked story of spirit sandeep reddy got angry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














