कपिल शर्मा की एक्ट्रेस आयशा खान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास, बॉडी शेमिंग पर दिया मुंहतोड़ जवाब 
मनोरंजन

'बॉडी पार्ट पर अश्लील कमेंट', आयशा खान ने यूजर्स को दिया करारा जवाब

Ayeshaa Khan On Body Shaming: आयशा खान ने अपने बॉडी पार्ट पर अश्लील कमेंट करने वाले यूजर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "ये मेरे शरीर का हिस्सा है, डिस्मैंटल करना नहीं सीखा है।"

अनिल सिंह

Ayeshaa Khan Body Shaming: 'बिग बॉस 17' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया पर उनके बॉडी पार्ट को लेकर किए गए अश्लील कमेंट्स के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस पर आयशा खान ने चुप्पी तोड़ी और ट्रोलर्स को उनकी ही भाषा में करारा जवाब दिया।

आयशा खान जल्द ही कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आने वाली हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन का एक वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया था।

अश्लील कमेंट्स पर आयशा का रिएक्शन

आयशा खान ने अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कपिल शर्मा और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ व्हाइट कलर की स्कर्ट और स्टाइलिश ब्लेजर पहने नजर आईं। इसी पोस्ट पर एक यूजर ने उनके बॉडी पार्ट को लेकर अश्लील कमेंट किया और उन्हें 'चीप औरत' बोल दिया।

अपने लिए ऐसा कमेंट देखकर आयशा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने उस यूजर की सरेआम क्लास लगा दी।

आयशा खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

आयशा खान ने इस यूजर के कमेंट पर जबरदस्त रिप्लाई किया। एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए लिखा, "मैं इसे हर जगह साथ ले जाती हूं.. दुर्भाग्य समझ लो या फिर सौभाग्य, ये मेरे शरीर का एक हिस्सा है। अभी मैंने इसे डिस्मैंटल करना नहीं सीखा है।।"

इतना ही नहीं, जब एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'हर जगह ओवरएक्टिंग करती हैं...' तो इस पर भी एक्ट्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, "हर जगह मत आओ फिर..."

आयशा खान ने अपने जवाबों से स्पष्ट कर दिया कि वह सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग और अश्लील टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगी।

आयशा खान का वर्कफ्रंट

आयशा खान ने टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह 'कसौटी जिंदगी की' और 'बालवीर रिटर्न्स' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। 'बिग बॉस 17' में आने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद एक्ट्रेस को सरगुन मेहता और रवि दुबे के यूट्यूब शो 'दिल को रफू कर ले' में भी देखा गया। अब वह जल्द ही कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें