आवारापन 2 (सौ. फाइल फोटो)
मनोरंजन

Awaarapan 2 की रिलीज के बीच फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, इमरान हाशमी बोले- बहुत जल्द आवारापन 3

Awaarapan 2 को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच इमरान हाशमी ने फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर बड़ा संकेत दिया है। दिशा पटानी के साथ थिएटर पहुंचे अभिनेता ने फैंस को खास सरप्राइज दिया।

अपूर्वा नायक

Emraan Hashmi Hints Awaarapan 3 Sequel: बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक काफी बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कल ही इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है।

आवारापन 2 की दीवानगी के चलते इमरान हाशमी भी अपनी को-स्टार दिशा पाटनी के साथ फैंस के साथ जश्न मनाने एक थिएटर पहुंचे। दोनों की इंटरवल के दौरान हुई इस सरप्राइज एंट्री ने फैंस को शॉक में डाल दिया। इस दौरान बातों ही बातों में इमरान ने आवारापन 3 को लेकर भी चर्चा छेड़ दी।

आवारापन 3 को लेकर दिया हिंट

फैंस से बातचीत के दौरान एक दर्शक ने फिल्म के सुपरहिट होने की उम्मीद जताई। इस पर इमरान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तो फिल्म का आधा हिस्सा बाकी है और दूसरा हाफ और भी शानदार है। इसके बाद इमरान हाशमी ने कहा कि उम्मीद है दर्शकों को पूरी फिल्म पसंद आएगी और आवारापन 3 भी बहुत जल्द देखने को मिलेगी। इमरान के इस बयान के बाद थिएटर में मौजूद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई। हालांकि, अभिनेता के इस बयान को फिलहाल तीसरी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं माना जा सकता।

आवारापन 2 को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

आवारापन 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग को लेकर भी दर्शकों में उत्साह देखने को मिला था। रिलीज के बाद थिएटर में दर्शकों की मौजूदगी से फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस किरदार को पहली फिल्म से ही दर्शकों के बीच खास पहचान मिली थी।

खतरनाक मिशन पर निकला शिवम

नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी यह एक्शन-थ्रिलर शिवम पंडित की कहानी को आगे बढ़ाती है। कहानी में शिवम पुरानी घटनाओं से आगे बढ़कर शांत जिंदगी जी रहा होता है, लेकिन एक इंटरपोल अधिकारी उससे मदद मांगता है। इसके बाद वह बच्चों को किडनैपर्स से बचाने के खतरनाक मिशन में शामिल हो जाता है।

दिशा पटानी और शबाना आजमी के अहम किरदार

फिल्म में दिशा पाटनी जारा के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं शबाना आजमी ने गैंगस्टर क्वीन नफीसा की भूमिका निभाई है। सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पूरन गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक्शन के साथ बाल तस्करी, बदला और प्रायश्चित जैसे गंभीर मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया गया है।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे