अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

अविनाश मिश्रा ने लगायी ईशा संग रिश्ते पर मुहर, KKK 15 की सक्सेस पार्टी में सरेआम किया प्यार का इजहार

Avinash Mishra News: खतरों के खिलाड़ी 15 जीतने के बाद अविनाश मिश्रा ने सक्सेस पार्टी रखी। पार्टी में ईशा सिंह को उन्होंने ‘I Love You Baby’ कहा, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा फिर तेज हो गई।

अपूर्वा नायक

Avinash Mishra Eisha Singh Relationship: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले एक्टर अविनाश मिश्रा की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अविनाश मिश्रा जीत के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए है।

खतरों के खिलाड़ी जीतने के बाद अविनाश मिश्रा ने अपने सभी को-कंटेस्टेंट्स और फ्रेंड्स के लिए मुंबई में पार्टी ऑर्गनाइज की थी। हालांकि इस पार्टी की सबसे खास बात अविनाश मिश्रा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी है। इस खबर को सुनकर अविनाश मिश्रा के फैंस की खुशी दुगुनी हो गई है।

ईशा सिंह को बोला I Love You

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की सक्सेस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल थे। हालांकि इस पार्टी की सबसे स्पेशल गेस्ट कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह थी। इस सक्सेस पार्टी की एक वायरल वीडियो में अविनाश मिश्रा अपने और ईशा के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए नजर आ रहे है। इस वायरल वीडियो में अविनाश मिश्रा कहते है कि बेबी मुझे इतना प्यार और सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरे जीवन में ईशा सिंह है। हालांकि इसके तुरंत बाद अविनाश ईशा को देखकर I Love You Baby कहते है। अविनाश के इस लव कंफेशन ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी कहानी

आपको बता दें कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की पहली मुलाकात बिग बॉस 18 में हुई थी। जहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी। बिग बॉस में इन दोनों की केमेस्ट्री और बॉन्डिंग ने शो में चार चांद लगा दिए थे। हालांकि दोनों ही शो के बाद से लगातार एक दूसरे को काफी अच्छे दोस्त ही बताते आए हैं।

फैंस को मिला प्यार भरा तोहफा

अविनाश मिश्रा का ये कंफेशन ईशा और अविनाश के फैंस के लिए किसी सरप्राइज के कम नहीं है। इस वीडियो के वायरल होने से अविशा फैंस की खुशी सांतवें आसमान पर पहुंच गई है। पिछले कई सालों से ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच डेटिंग की खबरें सामने आती थी। हालांकि वीडियो में अविनाश की बातों के बावजूद दोनों के रिश्ते की आधिकारिक स्थिति क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। ऐसे में फैंस को दोनों की ओर से किसी ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार रहेगा।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

शंकरसिंह वाघेला का विवादित बयान, CEC ज्ञानेश कुमार को दी जान से मारने की धमकी

अब 1000-1500 रुपये का हिसाब मांगेगी पुलिस? अभिजीत दिपके ने जताई कड़ी नाराजगी, नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास