अविका गौर ने अपने शादी पर की खुलकर बात 
मनोरंजन

अविका गौर ने अपने शादी पर की खुलकर बात, बोलीं- मैं मिलिंद को काफी डांटती हूं

Avika Gor and Milind Chandwani: अविका गौर और मिलिंद चंदवानी रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में पहली बार अपने असली रिश्ते के साथ नजर आएंगे। शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करेंगे।

सोनाली झा

Avika Gor Spoke Openly: अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह है उनका रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा। यहां ये जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर अपने असली रिश्ते के साथ नजर आ रही है। शो के दौरान दोनों ने न सिर्फ अपने व्यक्तिगत अनुभव शेयर किए, बल्कि अपने रिश्ते की सच्चाई को भी बिना लाग-लपेट के सामने रखा।

एक इंटरव्यू में अविका ने कहा कि रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा का हिस्सा बनने का निर्णय उन्होंने अकेले नहीं, बल्कि मिलिंद के साथ मिलकर लिया। उन्होंने बताया कि मिलिंद ने मुझे इस शो के लिए प्रोत्साहित किया। उनका मानना था कि मेरे फैंस मुझे मेरे असली रूप में देखना चाहते हैं, और वह चाहते थे कि मैं खुद को असली तरीके से पेश करूं।

मिलिंद को डांटती है अविका गौर

अविका ने यह भी माना कि पहले वह अपनी छवि को लेकर काफी सतर्क रहती थीं, लेकिन मिलिंद ने उन्हें हर रूप में खुद को अपनाने का आत्मविश्वास दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि मैं मिलिंद को काफी डांटती हूं, लेकिन फिर मुझे पछतावा होता है और माफी भी मांग लेती हूं। मिलिंद ने भी इस रिश्ते में भावनाओं की पारदर्शिता को अहम बताया। उन्होंने कहा कि हम एक-दूसरे को साइलेंट ट्रीटमेंट नहीं देते, बल्कि जब तक संतुष्ट न हो जाएं, तब तक बातचीत करते हैं।

अविका ने अपने रिश्ते पर की बात

अविका गौर ने यह भी कहा कि सार्वजनिक झगड़े से वे हमेशा दूर रहते हैं और व्यक्तिगत तौर पर भी बेहद समझदारी से हर समस्या को सुलझाते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत पर भी बात की। अविका ने कहा कि हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। शुरुआत में मुझे फ्रेंड-जोन में रखा गया, लेकिन छह महीने बाद मिलिंद को अपनी भावनाओं का एहसास हुआ। अब छह साल हो चुके हैं और हमारी सगाई हो चुकी है। हमने इस पूरे सफर को बेहद खूबसूरती से जिया है।

मिलिंद ने कही ये बात

मिलिंद ने कहा कि समाज अक्सर पुरुषों को अपनी भावनाओं को छिपाने के लिए कहता है, लेकिन मेरा मानना है कि एक पार्टनर के सामने पूरी ईमानदारी और सच्चाई से अपनी भावनाएं जाहिर की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो पाता तो रिश्ता अधूरा रह जाता है। अगर कोई बात गंभीर होने वाली होती है तो मैं हंसकर उसे सुलझा लेता हूं। बता दें कि अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की जोड़ी रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आने वाले हैं। ‘पति पत्नी और पंगा’ को एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी होस्ट करेंगे।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी