पति पत्नी और पंगा' में शुरू हुई अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी की तैयारी, राधे मां का मिलेगा आशीर्वाद 
मनोरंजन

Avika Gor Wedding: अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी, पति पत्नी और पंगा में होंगे सात फेरे

Pati Panti Aur Panga: अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी पति पत्नी और पंगा नाम की रियलिटी शो में होने वाली है। शादी में उन्हें राधे मां का आशीर्वाद मिलेगा ऐसी जानकारी सामने आई है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Avika Gor Milind Chandwani Marriage: अभिनेत्री अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी की शादी की तैयारियां खास अंदाज में शुरू होने जा रही हैं। यह जश्न किसी निजी समारोह से नहीं, बल्कि छोटे पर्दे के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' से शुरू होगा। इसकी जानकारी शो की टीम ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दी।  

टीम ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि शादी का काउंटडाउन अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है। आने वाले एपिसोड में अविका और मिलिंद की शादी का इनविटेशन कार्ड दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। शादी के इस उत्सव को और भी खास बनाने के लिए कुछ नामचीन हस्तियां भी जुड़ने वाली हैं।

आध्यात्मिक गुरु राधे मां देंगी आशीर्वाद 

शो के निर्माताओं ने पुष्टि की है कि आध्यात्मिक गुरु राधे मां इस मौके पर अविका और मिलिंद को आशीर्वाद देने पहुंचेंगी। उनकी मौजूदगी शादी को एक धार्मिक और आध्यात्मिक रंग देगी। इसके साथ ही मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ भी इस शो का हिस्सा बनेंगी, जो अपनी शानदार गायकी और चुलबुले अंदाज से माहौल को मस्तीभरा बना देंगी।

इसी साल जुलाई में की थी घोषणा 

गौरतलब है कि अविका गोर ने इसी साल जुलाई में अपनी शादी की घोषणा की थी। यह घोषणा भी उन्होंने 'पति पत्नी और पंगा' शो के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान की थी। मंच पर अविका ने भावुक होते हुए कहा था कि यह उनके लिए एक यादगार भरा पल है, क्योंकि वह उसी चैनल पर लौट रही हैं, जहां से उनका करियर शुरू हुआ था।

जीवन के सबसे मजबूत साथी

उन्होंने कहा कि 'बालिका वधू' जैसे शो ने उन्हें सिखाया कि अपने जीवन के फैसले खुद लेना कितना जरूरी है और अब वह खुद जीवनसाथी के रूप में मिलिंद को चुनने का बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। अविका ने मिलिंद के बारे में कहा कि वह उनके जीवन के सबसे मजबूत साथी हैं, जो हर मोड़ पर उनके साथ खड़े रहे हैं। वह उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस के रूप में नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर समझते हैं।

EndFragment

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता