अथिया शेट्टी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Athiya Shetty Journey: सुनील शेट्टी नहीं चाहते थे बेटी बने एक्ट्रेस, फिर भी अथिया शेट्टी ने चुना फिल्मी करियर

Athiya Shetty Career: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को बचपन में फिल्मी दुनिया से दूर रखा, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को करियर चुना। न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से पढ़ाई के बाद 2015 में 'हीरो' से डेब्यू किया।

सोनाली झा

Highlights

  • सुनील शेट्टी ने अथिया और अहान को बचपन में फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रखा था।

  • घर में फिल्मी मैगजीन लाने और पिता के फिल्म सेट पर जाने की भी पाबंदी थी।

  • अथिया ने अमेरिका के अटलांटा जाने का फैसला एयरपोर्ट पर बदल दिया था।

Athiya Shetty Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था। अथिया शेट्टी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं, जबकि उनकी मां माना शेट्टी फैशन डिजाइनर और समाजसेविका हैं। हालांकि, स्टार परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद अथिया और उनके भाई अहान शेट्टी का बचपन आम बच्चों की तरह बीता।

सुनील शेट्टी नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे फिल्म इंडस्ट्री की गॉसिप, अफवाहों और नकारात्मक खबरों के बीच बड़े हों। इसलिए घर में फिल्मी मैगजीन नहीं आती थीं और बच्चों को पिता की फिल्मों के सेट पर जाने की भी अनुमति नहीं थी। उनकी मां ने भी बच्चों को बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया से दूर दक्षिण मुंबई के अल्टमाउंट रोड इलाके में पाला।

बचपन से सिखाए गए समाज सेवा के संस्कार

अथिया शेट्टी की परवरिश में पढ़ाई के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया गया। वह महज 10-12 साल की उम्र से अपनी मां और नानी की संस्था 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' से जुड़ गई थीं। यहां वह विशेष जरूरतों वाले बच्चों की मदद करती थीं। सुनील शेट्टी चाहते थे कि उनके बच्चे स्टारडम के दबाव से दूर रहें और जमीन से जुड़े इंसान बनें।

इसलिए विदेशी बोर्ड के स्कूल में कराया दाखिला

सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने बच्चों के लिए इंटरनेशनल या अमेरिकन बोर्ड के स्कूल को क्यों चुना। वह चाहते थे कि स्कूल के शिक्षक और स्टाफ भारतीय फिल्मी सितारों से ज्यादा परिचित न हों। इससे अथिया और अहान पर स्टार किड होने का दबाव नहीं रहता और वे अपनी अलग पहचान बना पाते।

अथिया शेट्टी

एयरपोर्ट पर बदला अथिया का मन

दिलचस्प बात यह है कि इतनी पाबंदियों के बावजूद अथिया ने अभिनय को अपना करियर चुना। आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका के अटलांटा जाने वाली थीं, लेकिन एयरपोर्ट पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। इसके बाद वह न्यूयॉर्क गईं और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में फिल्ममेकिंग और लिबरल आर्ट्स की पढ़ाई की। साल 2015 में उन्होंने सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक