अस्सी और दो दीवाने सहर में (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की पहले दिन हुई जबरदस्त टक्कर, जानें कौन रहा आगे?

Box Office Collection: 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुईं‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कड़ी टक्कर देखने को मिली। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन रहा आगे?

स्नेहा मौर्या

Assi vs Do Deewane Seher Mein Collection: आज यानी 20 फरवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। पहली है तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जो कोर्टरूम ड्रामा और संवेदनशील केस पर आधारित है, और दूसरी है मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, लेकिन पहले दिन से ही दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

अस्सी तापसी पन्नू की दमदार अदाकारी और संवेदनशील कहानी के लिए जानी जाती है। फिल्म एक रेप केस के इर्द-गिर्द घूमती है और कोर्टरूम ड्रामा के माध्यम से न्याय, सामाजिक मुद्दों और इंसानियत की लड़ाई दिखाती है। वहीं दो दीवाने सहर में पूरी तरह से लव स्टोरी पर केंद्रित है, जो दो अलग-अलग व्यक्तित्व और उनकी यात्रा को दर्शाती है। फिल्म में मृणाल और सिद्धांत के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा है।

अस्सी और दो दीवाने सहर में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की मानें तो दोनों फिल्मों का कलेक्शन शुरू से ही कड़े मुकाबले में है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, रात 9 बजे तक ‘दो दीवाने सहर में’ ने 0.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि ‘अस्सी’ ने 0.87 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, यह फाइनल डेटा नहीं है और रात 10:30 बजे तक पूरे दिन का फाइनल कलेक्शन सामने आएगा।

विश्लेषकों का कहना है कि ‘अस्सी’ अपनी कहानी और जॉनर के कारण धीरे-धीरे दर्शकों तक पहुंचेगी और लंबे समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। वहीं ‘दो दीवाने सहर में’ की लव स्टोरी और युवा जेनरेशन को आकर्षित करने वाली थीम इसे शुरुआती दिनों में फायदा पहुंचा रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शुरू हुई बहस

दोनों फिल्मों के रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच बहस शुरू हो गई है। जहां कुछ दर्शक कोर्टरूम ड्रामा की गंभीरता को पसंद कर रहे हैं, वहीं अन्य लव स्टोरी की हल्की-फुल्की रोमांस को एंजॉय कर रहे हैं।

अभी शुरुआती दिन ही है और बॉक्स ऑफिस की असली लड़ाई अगले कुछ दिनों में सामने आएगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म अपनी कहानी, स्टार कास्ट और दर्शकों की पसंद के दम पर लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज करती है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें