अश्निर ग्रोवर को बिग बॉस 19 का ऑफर, बोले- सलमान खान से तो पूछ लो  
मनोरंजन

अश्निर ग्रोवर को बिग बॉस 19 का ऑफर देकर फंसे मेकर्स, अश्निर ने पब्लिक कर दिया मेल!

Ashneer Grover: अश्निर ग्रोवर के बिग बॉस 19 में आने की चर्चा तेज हो गई है। खुद अश्निर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसा दावा किया है कि बिग बॉस 19 मेकर्स ने उन्हें ऑफर दिया है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Ashneer Grover Offered For Bigg Boss 19: अश्निर ग्रोवर बिग बॉस 19 में नजर आएंगे या नजर आ सकते हैं, ऐसी चर्चा तेजी से हो रही है। दरअसल यह चर्चा अश्निर ग्रोवर के एक पोस्ट के बाद शुरू हुई है, उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करके यह दावा किया है कि बिग बॉस 19 मेकर्स ने उन्हें शो में आने का न्योता दिया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में मजेदार बात भी लिखी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

अश्निर ग्रोवर ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें वह यह जानकारी देते हुए नजर आए कि बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से उन्हें शो में आने का न्योता दिया गया है। शो मेकर उन्हें बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में लाना चाहते हैं। अश्निर ग्रोवर ने दावा किया है कि उन्हें यह मेल बिग बॉस 19 के आधिकारिक हैंडल की तरफ से मिला है। 

सलमान भाई से पूछ ले

अश्निर ग्रोवर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उससे बिग बॉस 19 मेकर्स का ये मेल वेरीफाइड है इस बात का पता नहीं चल रहा है, लेकिन अश्निर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मजेदार बात लिखी है, लिखा है- सलमान भाई से पूछ ले मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक। उन्होंने आगे लिखा, यह मेल मर्ज किसी की तो नौकरी खाएगा। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि अश्निर ग्रोवर ने एक्स अकाउंट पर भी ट्वीट किया था, लेकिन बाद में उस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया। 

राइज एंड फॉल में होस्ट हैं अश्निर ग्रोवर

अश्निर ग्रोवर की अगर बात करें तो वह एक बिजनेसमैन हैं, लेकिन इस समय वह राइज एंड फॉल नाम के रियलिटी शो में होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके स्क्रीनशॉट से अब यह चर्चा तेज हो गई है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 19 में लाने का मन बनाया है, तो अब देखना यह होगा कि क्या वह वाकई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में इनकी एंट्री होती है या नहीं?

EndFragment

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर