आशीष चंचलानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आशीष चंचलानी ने एली अवराम संग डेटिंग को किया कंफर्म! लोग बोले- माजरा क्या है...

आशीष चंचलानी ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एली अवराम के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक्ट्रेस को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब फोटो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Ashish Chanchlani-Elli AvrRam: सोशल मीडिया पर अपने मजेदार कंटेंट और शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले यूट्यूबर और एक्टर आशीष चंचलानी ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने स्वीडिश-ग्रीक एक्ट्रेस एली अवराम के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है।

शनिवार को आशीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एली के साथ एक बेहद प्यारी और इमोशनल तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उन्हें अपनी बाहों में थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Finally”, जो उनके रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहता है।इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगीं।

सेलेब्स ने दी आशीष चंचलानी को बधाई

आशीष की इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने रेड हार्ट इमोजी कमेंट किया, वहीं पुलकित सम्राट ने लिखा कि “बधाई हो।” आरजे महवश ने थोड़ा शरारती अंदाज अपनाते हुए लिखा, “मैं अब भी 'Finally' के बाद की लाइन का इंतजार कर रही हूं... शरारत हुई तो इसे अभी होने दो।” जहां एक ओर कई लोग इस खबर से चौंक गए, वहीं फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। एक फैन ने लिखा, “हे भगवान! क्या आपने सच में पोस्ट किया है?” तो दूसरे ने कहा, “अरे चुप रुस्तम जी... बधाई हो... अब पार्टी कब और कहां है?”

आशीष चंचलानी का वर्कफ्रंट

आशीष चंचलानी, जो अपने ह्यूमर और पारिवारिक पैरोडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं, सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं। उनके चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं और उन्होंने अब तक कई चर्चित शॉर्ट फिल्में और स्किट्स बनाए हैं।

वह फिलहाल अपनी नई सीरीज ‘एकाकी’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। यह सीरीज उनकी कॉमिक इमेज से हटकर एक नई दिशा में ले जाती है, क्योंकि ‘एकाकी’ हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मेल है। खास बात यह है कि इसमें आशीष लेखक, अभिनेता, निर्माता और निर्देशक  सभी भूमिकाएं निभा रहे हैं।

कौन हैं एली अवराम?

वहीं एली अवराम की बात करें तो वह एक टैलेंटेड एक्ट्रेस और डांसर हैं, जो मूल रूप से स्वीडन की रहने वाली हैं। एली ने भारत में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘बिग बॉस 7’ से की थी और तभी से वह लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं।

वह ‘मिकी वायरस’, ‘नाम शबाना’, ‘किस किस को प्यार करूं’, और हाल ही में ‘गुडबाय’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक के साथ-साथ डांस स्किल्स के लिए भी वह मशहूर हैं।

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी