आशा भोसले और पंचम दा  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पहली मुलाकात में मांगा ऑटोग्राफ, फिर झाड़ू देकर किया मजाक, दिलचस्प है आशा भोसले और पंचम दा की प्रेम कहानी

Asha Bhosle Story: आशा भोसले और पंचम दा की प्रेम कहानी संगीत की दुनिया की खास कहानियों में शुमार है। पहली मुलाकात में ऑटोग्राफ मांगने वाले पंचम दा ने आशा को जन्मदिन पर झाड़ू और मछली गिफ्ट की थी।

सोनाली झा

Asha Bhosle Birth Anniversary: दिवंगत गायिका आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज और अलग अंदाज से हिंदी सिनेमा के संगीत को नई पहचान दी। उन्होंने अपने लंबे करियर में रोमांटिक, मस्ती भरे, दर्द और शरारत से भरे तमाम गीतों को अपनी आवाज दी। उनकी जिंदगी में संगीत के साथ-साथ कई दिलचस्प किस्से भी जुड़े रहे हैं। इन्हीं में से एक कहानी महान संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी पंचम दा से जुड़ी है। दोनों की मुलाकात से शुरू हुआ रिश्ता आगे चलकर प्यार और शादी तक पहुंचा।

आशा भोसले ने पुराने इंटरव्यू में पंचम दा के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह पहली बार आर डी बर्मन से मिलीं, तब वह काफी युवा, दुबले-पतले और मोटा चश्मा पहनने वाले शख्स थे। पंचम दा ने उनसे ऑटोग्राफ भी मांगा था। वह पहले से ही आशा की आवाज के प्रशंसक थे और रेडियो पर उनका मराठी नाट्य संगीत सुन चुके थे। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता था।

झाड़ू और मछली का अनोखा गिफ्ट

पंचम दा अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। आशा भोसले ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक बार उन्हें जन्मदिन पर झाड़ू गिफ्ट की थी। इसके साथ उन्होंने मछली भी दी थी। दरअसल, यह गिफ्ट आशा की घर और सफाई से जुड़ी आदतों पर पंचम दा का मजाकिया अंदाज था। आशा खाना बनाने और घर की सफाई को लेकर काफी सजग रहती थीं, इसलिए पंचम दा ने उनकी इन आदतों को ही मजेदार तोहफे में बदल दिया।

आशा भोसले और पंचम दा

शादी के बाद भी संगीत में कायम रही जोड़ी

समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा होता गया और साल 1980 में उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद उनकी जोड़ी ने संगीत की दुनिया में कई यादगार गाने दिए। पिया तू अब तो आजा, आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा, चुरा लिया है तुमने और दम मारो दम जैसे गीत आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। आशा भोसले को उनके शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण समेत कई बड़े सम्मान मिले। उनकी आवाज भारतीय संगीत की दुनिया की अमूल्य धरोहर मानी जाती है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू