आशा भोंसले (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Asha Bhosle Life Story: 16 साल की शादी से लेकर अपनों को खोने तक, जानें आशा भोंसले की दर्दभरी कहानी

Asha Bhosle Struggles: दिग्गज गायिका आशा भोसले की जिंदगी निजी दर्द से भरी रही है। कम उम्र में शादी, घरेलू हिंसा, बेटी की आत्महत्या और बेटे की मौत जैसे हादसों ने आशा भोसले को झकझोर दिया।

सोनाली झा

Asha Bhosle Family Tragedy: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। भले ही अब आशा भोसले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने सदाबहार गीतों के जरिए आशा भोसले हमसे हमारे साथ रहेंगी। 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मी आशा जी का बचपन संगीत से जुड़ा जरूर था, लेकिन हालात ने उन्हें बहुत जल्दी मजबूत बना दिया।

आशा भोसले के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। लेकिन जब आशा जी महज 9 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। इस घटना ने पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से झकझोर दिया। इसके बाद लता मंगेशकर और आशा जी ने मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाली। पुणे, कोल्हापुर से होते हुए दोनों बहनों ने मुंबई में अपने करियर की शुरुआत की और संघर्ष के दम पर पहचान बनाई।

16 साल की उम्र में शादी और दर्दभरी जिंदगी

आशा भोसले ने महज 16 साल की उम्र में अपने से काफी बड़े गणपतराव भोसले से शादी कर ली। यह फैसला उनके परिवार के खिलाफ था, जिससे रिश्तों में दरार आ गई। शादी के बाद उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्होंने एक बार गर्भावस्था के दौरान आत्महत्या की कोशिश भी की। आखिरकार, 11 साल तक चले इस रिश्ते को उन्होंने खत्म कर दिया और बाद में आरडी बर्मन से शादी की।

बेटी की आत्महत्या और बेटे की मौत

आशा भोसले की जिंदगी का सबसे बड़ा झटका साल 2012 में लगा, जब उनकी बेटी वर्षा भोसले ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली। यह घटना उनके लिए बेहद दर्दनाक थी। इसके बाद 2015 में उनके बेटे हेमंत भोसले का कैंसर के कारण निधन हो गया। एक मां के लिए यह दोहरी त्रासदी थी, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया।

दर्द को बनाया ताकत

इतनी मुश्किलों के बावजूद आशा भोसले ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपने दर्द को अपनी गायकी में ढाल दिया और दुनिया को एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए। आज भी आशा भोसले संगीत जगत की सबसे प्रेरणादायक शख्सियतों में गिनी जाती हैं। उनका सफर इस बात का सबूत है कि कठिन परिस्थितियों में भी इंसान अपने जुनून और हिम्मत से नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला