सीएम देवेंद्र फडणवीस, एआर रहमान, कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार और जनाई भोसले (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आशा भोसले की जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया 'आशा फॉरएवर' सॉन्ग, एआर रहमान ने बनाया गीत

Asha Forever AR Rahman AI Song: स्वर्गीय आशा भोसले की जयंती पर संगीतकार एआर रहमान ने स्पेशल सॉन्ग 'आशा फॉरएवर' तैयार किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में इस खास गाने को लॉन्च किया।

यति सिंह

CM Fadnavis Praise Asha Forever Song: इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की अमर आवाज और स्वर मलिका स्वर्गीय आशा भोसले की जयंती पर उन्हें एक बेहद भावुक और भव्य श्रद्धांजलि दी गई है। ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान ने उनकी याद में 'आशा फॉरएवर' नाम से एक खास गाना तैयार किया है। मुंबई में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विशेष गीत को लॉन्च किया। इस दौरान राजनीति और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आईं, जिन्होंने भारतीय संगीत में आशा ताई के अतुलनीय योगदान को याद किया।

'आशा फॉरएवर' की लॉन्च में शामिल हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई में आयोजित इस स्पेशल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार और आशा भोसले की पोती जनाई भोसले भी मौजूद थीं। गाने की लॉन्चिंग करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र ने कहा कि आशा ताई की अलौकिक आवाज हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र ने कहा कि 90 साल की उम्र में भी उनके गानों और प्रस्तुतियों में जो असीम ऊर्जा थी, उसने करोड़ों दिलों को छुआ है। यह नया गाना उनकी इसी प्रेरणादायक यात्रा और बहुमुखी संगीत सफर को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

लंदन से मुंबई खूबसूरत लोकेशनों पर शूट हुआ गाना

इस खास प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एआर रहमान ने आशा ताई के जीवनकाल के दौरान ही उनके साथ इस गाने की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली थी। गाने के बोल फेमस गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जबकि इसका वीडियो लंदन और मुंबई की खूबसूरत लोकेशनों पर शूट किया गया है।

इसमें लंदन के ट्रिनिटी लबान कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक एंड डांस के यंग कलाकारों और संगीतकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है। आधुनिक तकनीक की मदद से इस गाने को एक अंतरराष्ट्रीय रूप दिया गया है।

शास्त्रीय संगीत से लेकर गजल तक छाईं आशा ताई

8 दशकों से भी लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज देने वाली आशा भोसले का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था। शास्त्रीय संगीत से लेकर गजल, कैबरे और पॉप शैली में महारत हासिल करने वाली आशा ताई के नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार