दोस्त की शादी में मस्ती करते नजर आए आर्यन खान (सोर्स- सोशस मीडिया) 
मनोरंजन

दोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल

Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का दोस्त की शादी में 'जूता चुराई' रस्म का मस्तीभरा वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस बेबाक और ऊर्जावान अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

अक्षय साहू

Aryan Khan Friend's Wedding Video: आर्यन खान (Aryan Khan) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेहद मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। हाल ही में आर्यन अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुए थे, जहां जूता चुराई की रस्म ने मजेदार मोड़ ले लिया। अब सोशल मीडिया इस नेटिज़न्स वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।  यह शादी माहिर मेहता और रिया नाडकर्णी की थी, जिसमें आर्यन खान (Aryan Khan) दूल्हे के खास दोस्तों में शामिल थे। वायरल वीडियो को Zesst Events and Weddings ने शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन में इस रस्म को “प्यार, हंसी और हल्की-फुल्की अफरा-तफरी से भरी एक जंग” बताया गया।

जूता चुराई में दिखा आर्यन का मस्तीभरा अंदाज

वीडियो में देखा जा सकता है कि जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन खान दूल्हे का जूता लेकर भागते नजर आते हैं। इस दौरान उनका फन और एनर्जी साफ झलकती है। उन्होंने जींस और भूरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी, जिसमें उनका कैजुअल और कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आर्यन का चेहरा साफ दिखाई देता है, जबकि इवेंट प्लानर द्वारा अपलोड किए गए मूल वीडियो में ऐसा नहीं था। माना जा रहा है कि बाद में वीडियो को एडिट किया गया, जिससे यह और ज्यादा चर्चा में आ गया।

लोगों को पदंस आ रहा वीडियो

फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने आर्यन के इस अंदाज को देखकर खुशी जताई। किसी ने उन्हें “असली दोस्त” बताया, तो किसी ने लिखा कि पहली बार उन्हें इतना खुलकर मस्ती करते देखा और यह काफी अच्छा लगा। बता दें कि आर्यन खान, सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे हैं और उन्होंने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है। हालांकि, उन्होंने अपने पिता की तरह एक्टिंग नहीं चुनी, बल्कि कैमरे के पीछे काम करना पसंद किया।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से इंडस्ट्री में रखा कदम

आर्यन ने अपनी डायरेक्शन की शुरुआत द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नाम की एक सीरीज से की है, जो Netflix पर रिलीज हुई। यह एक सटायरिकल ड्रामा है, जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव और पर्दे के पीछे की दुनिया को दर्शाया गया है।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह