अरविंद अकेला कल्लू नया गाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना 'सरसों के साग' जल्द रिलीज को तैयार, फैंस हुए एक्साइटेड

Sarson Ke Saag Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू अपने नए गाने 'सरसों के साग' के साथ जल्द ही एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं, जिसमें उनके साथ खुशी कक्कड़ और सपना चौहान भी हैं।

स्नेहा मौर्या

Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू अक्सर अपने गानों और फिल्मों से धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच अब अपने प्रशंसकों के लिए जल्द ही नया धमाकेदार गाना 'सरसों के साग' लेकर आ रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। अरविंद ने इंस्टाग्राम स्टोरी में गाने का पोस्टर शेयर किया और लिखा कि गाना 16 नवंबर को सुबह 7 बजे रिलीज होगा।

दरअसल, इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और खुशी कक्कड़ ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक का जिम्मा विक्की ने संभाला है। गाने में अरविंद के साथ अभिनेत्री सपना चौहान भी नजर आएंगी। अभी गाने से जुड़ी बाकी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन पोस्टर और अपडेट ने फैंस में उत्साह भर दिया है।

फैंस को अरविंद अकेला कल्लू के पार्टी एंथम का बेसब्री से इंतजार

फैंस पोस्टर देखकर इस गाने को पार्टी एंथम बता रहे हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा में गायकी और अभिनय दोनों के लिए मशहूर हैं। उनके हर गाने में कुछ नया और भावपूर्ण अनुभव मिलता है।

इसके पहले उन्होंने कई हिट गाने रिलीज किए हैं, जिनमें 'टिकुलिया', 'नजरिया के बान', और 'कमरिया के हड्डी' शामिल हैं। इसके साथ ही, अरविंद किसी भी शुभ अवसर पर नया गाना निकालते हैं। उदाहरण के तौर पर, नवरात्रि के मौके पर उन्होंने 'पूजा माई खातिर' रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इन गाने सिंगर को रातोंरात बनाया स्टार

इन सबके बीच अगर अरविंद अकेला कल्लू के करियर की बात करें, तो वो सिर्फ गायक ही नहीं बल्कि एक सफल अभिनेता भी हैं। उनका करियर 'बोलता मुरगवा कुकड्डू कू' गाने से शुरू हुआ था और इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद फिल्म 'दिल भईल दीवाना' से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और फिर धीरे-धीरे करके उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली।

खास बात आपको बता दें, कि अरविंद ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंड करते रहते हैं। फिलहाल, अरविंद काजल राघवानी के साथ फिल्म 'प्रेम विवाह' की शूटिंग में व्यस्त है और इस फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?