रेट्टा थाला में अरुण विजय का डबल धमाल 
मनोरंजन

‘रेट्टा थाला’ में अरुण विजय का डबल धमाल, निभाएंगे मालपे उपेंद्र और काली के किरदार

Arun Vijay Double Character: अरुण विजय अपनी नई फिल्म रेट्टा थाला में दो किरदार निभा रहे हैं। क्रिस तिरुकुमारन निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर इंसान के पॉजिटिव और नेगेटिव पहलुओं को दर्शाती है।

सोनाली झा

Arun Vijay Double Dhamaal in Retta Thala: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अरुण विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेट्टा थाला’ को लेकर चर्चा में हैं। खास बात यह है कि इस एक्शन-थ्रिलर में वह दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं, जिनमें से एक का नाम ‘मालपे उपेंद्र’ और दूसरे का ‘काली’ है। इस फिल्म का निर्देशन क्रिस तिरुकुमारन ने किया है।

अरुण विजय ने बताया कि यह फिल्म एक मनोरंजन से भरपूर एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें इंसान के अंदर के ग्रे शेड्स यानी पॉजिटिव और नेगेटिव पक्ष को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। हाल ही में शिवाकार्तिकेयन ने फिल्म का टीजर लॉन्च किया था, जिसमें ‘मालपे उपेंद्र’ के किरदार की झलक नजर आई, लेकिन ‘काली’ को गुप्त रखा गया था। अरुण ने मुस्कुराते हुए इस किरदार का नाम सार्वजनिक किया।

अरुण विजय ने कही ये बात

अरुण के लिए इन दोनों भूमिकाओं को निभाना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि उनकी पिछली फिल्म ‘वनंगान’ में वह एक ओवरवेट किरदार में थे, जिसके बाद उन्होंने डेढ़ साल तक वर्कआउट नहीं किया। इस बीच उनके बाएं घुटने में एसीएल टियर की चोट भी लग गई, जिससे ट्रेनिंग शुरू करने में देरी हुई। निर्देशक क्रिस ने इस परिस्थिति को समझते हुए पहले उन सीन्स की शूटिंग करवाई, जिनमें एक्शन नहीं था, बल्कि डायलॉग डिलीवरी पर फोकस था।

फिल्म के कास्ट

फिल्म में अरुण के साथ सिद्धि इदनानी, तान्या रविचंद्रन, योगी सामी, जॉन विजय, हरीश पेराडी और बालाजी मुरुगदॉस जैसे सितारे भी नजर आएंगे। शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। तकनीकी टीम की बात करें तो फिल्म का संगीत सीएस ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी तिजो टॉमी ने संभाली है, और एडिटिंग का काम एंथनी ने किया है।

अरुण का होगा दमदार एक्शन सीन्स

दमदार एक्शन सीन्स के लिए पी.सी. स्टंट्स ने कोरियोग्राफी की है, जबकि गानों की कोरियोग्राफी सुरेन आर और बॉबी एंटनी ने की है। गोवा की जमीन पर बनी यह फिल्म न केवल अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन बल्कि डबल रोल की वजह से भी दर्शकों में उत्सुकता जगा रही है। अरुण विजय के फैंस को उम्मीद है कि ‘रेट्टा थाला’ उनकी फिल्मोग्राफी में एक और यादगार प्रोजेक्ट साबित होगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज