'कैंसर की वजह से नहीं मिल रहा काम', हिना खान का छलका दर्द, बोलीं- ऑडिशन के लिए मैं तैयार हूं

Hina Khan Pain Spilled: हिना खान ने हाल ही में बताया कि ब्रेस्ट कैंसर से पूरी तरह ठीक होने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा है। पिछले साल उन्हें कैंसर का पता चला था और उन्होंने मजबूती से इलाज कराया।
'कैंसर की वजह से नहीं मिल रहा काम', हिना खान का छलका दर्द, बोलीं- ऑडिशन के लिए मैं तैयार हूं
हिना खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hina Khan Pain: टीवी और फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने करियर और कैंसर ट्रीटमेंट के बाद के अनुभवों पर खुलकर बात की है। पिछले साल हिना को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने मजबूती से इलाज का सामना किया और अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं। इलाज के दौरान भी हिना खान पब्लिक लाइफ और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं, लेकिन किसी टीवी शो या फिल्म में उन्हें काम नहीं मिला।

हिना ने बताया कि कैंसर से लड़ाई के बाद ‘पति पत्नी और पंगा’ उनका पहला प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि मैं काम करना चाहती हूं, लेकिन पिछले एक साल से मुझे किसी ने नहीं बुलाया। किसी ने सीधे तौर पर तो नहीं कहा कि मैं पूरी तरह ठीक नहीं हूं, लेकिन लगता है कि लोग मुझे काम देने से हिचक रहे हैं। हो सकता है कि निर्माता-निर्देशक मेरी स्थिति को लेकर संकोच में हों, जिसे मैं भी समझ सकती हूं। अगर मैं उनकी जगह होती, तो शायद कई बार सोचती।

हिना खान ने कही ये बात

हिना खान का कहना है कि वह हर तरह के काम और ऑडिशन के लिए तैयार हैं। उन्होंने साफ कहा कि मैं कहां रुकी हूं? मुझे कॉल करें, मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। हिना का यह बयान इंडस्ट्री में काम करने की उनकी इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास को दर्शाता है। हाल ही में हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आईं।

पति पत्नी और पंगा में नजर आएंगे ये स्टार

‘पति पत्नी और पंगा’ में कई अन्य टीवी सेलेब्रिटी कपल्स भी शामिल हुए हैं, जिनमें देबिन्ना बोनर्जी-गुरमीत चौधरी, रूबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, गीता फोगट-पवन कुमार और सुदेश लहरी-ममता लहरी शामिल हैं। हिना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी, जिसमें अक्षरा के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

हिना खान का करियर

हिना खान ने इसके बाद कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका की भूमिका निभाकर टीवी पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। फिल्मों में भी वह लीड रोल में नजर आ चुकी हैं और रियलिटी शो में भी उनकी मौजूदगी दर्शकों को पसंद आती रही है। हिना खान की यह ईमानदार बातचीत न सिर्फ उनकी प्रोफेशनल चुनौतियों को उजागर करती है। इंडस्ट्री में उनके प्रशंसक और साथी कलाकार उम्मीद कर रहे हैं कि हिना जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com