अरशद वारसी और वीर हिरानी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

वीर हिरानी के एक्टिंग डेब्यू पर भावुक हुए अरशद वारसी, बोली- बचपन से देखा है, आज साथ काम करना गर्व की बात है

Arshad Warsi OTT Series: अरशद वारसी ने 'प्रीतम एंड पेड्रो' में वीर हिरानी के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए उन्हें बेटे जैसा बताया। उन्होंने वीर की एक्टिंग और व्यवहार की जमकर तारीफ की।

सोनाली झा

Arshad Warsi On Veer Hirani: अभिनेता अरशद वारसी जल्द ही वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की खास बात यह है कि इसमें उनके साथ निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही वीर की एक्टिंग की चर्चा हो रही है। वहीं, अरशद वारसी ने भी उनके साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास और भावुक बताया है।

अरशद और वीर का यह पहला साथ नहीं है। दोनों इससे पहले सालों पहले फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' में भी एक साथ नजर आ चुके हैं, जब वीर एक चाइल्ड आर्टिस्ट थे। अब बड़े होकर वीर के साथ स्क्रीन शेयर करना अरशद के लिए यादगार पल बन गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने वीर हिरानी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वीर बेहद सहज, मेहनती और सकारात्मक सोच वाले कलाकार हैं।

वीर एक शानदार और स्ट्रेस-फ्री एक्टर हैं

अरशद ने कहा कि वीर जैसा इंसान है, उसी वजह से लोग उसके साथ बार-बार काम करना चाहेंगे। वह बिना किसी नखरे के काम करता है और सेट पर बिल्कुल स्ट्रेस-फ्री रहता है। ऐसे कलाकारों के साथ काम करना हमेशा सुखद अनुभव होता है। जब भी उसे मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा उसके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'प्रीतम एंड पेड्रो' वीर के करियर की शानदार शुरुआत साबित होगी।

ऐसा लगता है जैसे मेरा बेटा मेरे साथ काम कर रहा हो

अरशद वारसी ने बातचीत के दौरान भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने वीर को बचपन से बड़ा होते देखा है। उनके लिए वीर सिर्फ एक को-स्टार नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है। मुझे आज भी याद है जब वह छोटा बच्चा था और मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने आया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हम दोनों एक ही प्रोजेक्ट में साथ अभिनय करेंगे। ऐसा लगता है जैसे मेरा अपना बेटा मेरे साथ काम कर रहा हो।

3 जुलाई को रिलीज होगी प्रीतम एंड पेड्रो

'प्रीतम एंड पेड्रो' में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और वीर हिरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, जबकि इसे राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। दर्शकों को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। 'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला