पायल मलिक को गोबर उठाते देख हैरान हुए फैंस, बोले- ये तो डाउन टू अर्थ है  
मनोरंजन

गांव में गोबर के कंडे ढो रही है ये सेलिब्रिटी, वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

Payal Malik With Cow Dung Cakes: सेलिब्रिटीज का होमटाउन जाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन वहां जाकर कोई गोबर के कंडे उठाए तो वीडियो वायरल हो जाता है। पायल मलिक के साथ यही हुआ है।

अनिल सिंह

Payal Malik With Cow Dung Cakes: युट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पायल और कृतिका भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दोनों यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए पहचानी जाती हैं। पायल इस समय सब कुछ छोड़-छाड़ कर गांव चली गई हैं और गांव से वह लगातार वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं। एक वीडियो में वह गोबर के कंडे उठाते हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं एक अन्य वीडियो में वह चूल्हे पर खाना बनाते हुए दिख रही हैं। इन्होंने वीडियो के लिए ऐसा किया है या फिर वह किसी और कारण से गांव आई हैं। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनसे पूछ रहे हैं क्या हुआ है और कृतिका कहां है।

वीडियो में आप देख सकते हैं की पायल मलिक सर पर गोबर के कंडे ढो रही हैं। उनके साथ एक और महिला नजर आ रही है। उनकी हरकत को देखने के लिए पूरा गांव जुट गया है। दूसरे वीडियो में वह चूल्हे पर खाना बनाती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह वहीं बैठकर खाना खा भी रही हैं। उनके पीछे गांव में इस्तेमाल होने वाली चारपाई दिखाई दे रही है। पायल के इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वह गांव में क्या कर रही हैं।

अरमान मलिक दोनों बीवियां सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी ढेर सारे वीडियो भी देखने को मिलते हैं। अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे दो पत्नियों की वजह से वह सुर्खियों में आ गए थे। दो पत्नियों की वजह से उन्हें उस समय काफी ट्रोल भी किया गया था। पायल मलिक ने जो वीडियो इस समय शेयर किया है, वह वायरल हो गया है। पायल का गांव वाला यह वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और पायल को डाउन टू अर्थ बताया जा रहा है। यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि यह काम करना कृतिका के बस का नहीं है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा