अरमान और अभिरा के रिश्ते पर मंडराया खतरा 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अरमान और अभिरा के रिश्ते पर मंडराया खतरा, युवराज की धमाकेदार वापसी से बढ़ेगा ड्रामा

YRKKH Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है। प्रोमो में अभिरा और अरमान का रिश्ता नई शुरुआत करता दिखता है, लेकिन विलेन युवराज की वापसी कहानी में तूफान लाने वाली है।

सोनाली झा

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने नए दिवाली स्पेशल प्रोमो को लेकर चर्चा में है। इस बार कहानी में जहां अभिरा और अरमान का प्यार फिर से परवान चढ़ता नजर आ रहा है, वहीं एक पुराने विलेन की वापसी उनके रिश्ते में तूफान लाने वाली है। प्रोमो में दिखाया गया ट्विस्ट दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रहा है। प्रोमो की शुरुआत बेहद खूबसूरत अंदाज में होती है।

दिवाली की जगमगाती शाम में अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) हाथों में हाथ डाले पोद्दार हाउस में एंट्री करते हैं। पूरा घर रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा है और परिवार उनका खुले दिल से स्वागत करता है। मायरा उन्हें अंदर ले जाती है, जबकि कावेरी उन्हें आशीर्वाद देती है कि उनका रिश्ता हमेशा उजाला बिखेरे। अभिरा खुशी से कहती है कि यह उसकी अब तक की सबसे खूबसूरत दिवाली है, क्योंकि इस बार वह अपने परिवार और अरमान के साथ है। दर्शकों के लिए यह एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक मोमेंट बन गया है।

युवराज की धमाकेदार वापसी

जैसे ही शो में खुशी का माहौल बनता है, कहानी में आता है बड़ा झटका। प्रोमो के अगले सीन में युवराज की एंट्री दिखाई जाती है, जो एक बार फिर अपने पुराने इरादों के साथ लौटा है। वह कहता है कि अभी तो खुशियां मना लो, क्योंकि मैं रावण फिर लौट आया हूं और इस बार सबको अंधकार में धकेल दूंगा। युवराज की खतरनाक मुस्कान देखकर साफ है कि पोद्दार परिवार की खुशियों पर अब संकट मंडराने वाला है।

कौन हैं युवराज

युवराज, शो की चौथी पीढ़ी के ट्रैक में एक शक्तिशाली विधायक का बेटा था, जो अभिरा से जुनूनी प्यार करता था। वह कई बार अरमान और अभिरा के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश कर चुका है। आखिरकार अरमान और माधव ने उसे जेल भिजवाया, लेकिन जाते-जाते उसने धमकी दी थी कि मैं वापस आऊंगा। अब वह लौट आया है, और इस बार उसकी वापसी अभिरा और अरमान की जिंदगी में फिर से अंधेरा भरने वाली है। दर्शकों को इस दिवाली एपिसोड में रोमांस, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी