अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अर्जुन रामपाल ने 7 साल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, गोवा में बेहद सादगी से हुई वेडिंग

Arjun Rampal Wedding: अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से गोवा में शादी कर ली है। अर्जुन और गैब्रिएला ने शुक्रवार को मापुसा के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर कराई।

सोनाली झा

Arjun Rampal Gabriella Demetriades Marriage: अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर और मॉडल-फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शुक्रवार को गोवा में शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने नॉर्थ गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी को रजिस्टर कराया। इस खास मौके पर उनके कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। दोनों की शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत दर्ज हुई है।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स साल 2018 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार भी किया। रिपोर्ट के अनुसार, गोवा के सब-रजिस्ट्रार सूरज वेर्णेकर ने बताया कि गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं और अर्जुन के साथ पणजी के पास सुक्कोरो गांव में रहती हैं। दोनों पहले से ही परिवार के रूप में साथ रह रहे थे।

कैजुअल अंदाज में हुई शादी

बताया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कैजुअल कपड़ों में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे। स्थानीय नियमों के अनुसार शादी के लिए 15 दिन का नोटिस पीरियड जरूरी होता है, लेकिन दोनों ने कोर्ट की अनुमति लेकर इस अवधि को कम करवाया। शादी का आधिकारिक सर्टिफिकेट करीब 15 दिन बाद मिलने की बात कही जा रही है। दोनों की शादी बेहद सादगी भरे अंदाज में हुई और इसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए।

दो बेटों के माता-पिता हैं अर्जुन-गैब्रिएला

शादी से पहले ही अर्जुन और गैब्रिएला दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे आरिक का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे आराव का जन्म 2023 में हुआ। गैब्रिएला मॉडलिंग के साथ फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। बता दें कि अब कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर शादी का नाम दे दिया है।

पहले मेहर जेसिया से हुई थी शादी

अर्जुन रामपाल की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सुपरमॉडल मेहर जेसिया से 1998 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां महिका और मायरा हैं। साल 2018 में अर्जुन और मेहर ने अलग होने का फैसला लिया था और 2019 में दोनों का तलाक हो गया। अर्जुन कई मौकों पर अपनी बेटियों के साथ मजबूत बॉन्डिंग की बात कर चुके हैं। अब लंबे समय से गैब्रिएला के साथ रिश्ते में रहने के बाद अभिनेता ने उनके साथ शादी करके अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां