‘राइज एंड फॉल’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हर गिरावट ने एक नई सीख दी...अर्जुन बिजलानी ने ‘राइज एंड फॉल’ जीत के बाद शेयर किया अनुभव

Arjun Bijlani Interview: अर्जुन बिजलानी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के विनर बने हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने इस अनुभव को एक जीवन यात्रा बताया। साथ ही कहा कि एक नई सीख मिली है।

स्नेहा मौर्या

Rise and Fall Winner Arjun Bijlani: टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने एक बार फिर अपनी मेहनत और हिम्मत से साबित कर दिया कि वे सिर्फ छोटे पर्दे के स्टार नहीं, बल्कि हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले इंसान भी हैं। मशहूर बिजनेस पर्सनालिटी अशनीर ग्रोवर द्वारा प्रस्तुत रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का सफर अर्जुन के लिए बेहद खास रहा। शो में उन्होंने शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की कठिन चुनौतियों को पार करते हुए न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अंत में विजेता बनकर उभरे।

शो के ग्रैंड फिनाले के बाद आईएएनएस से बातचीत में अर्जुन ने अपने इस अनुभव को एक “जीवन यात्रा” बताया। उन्होंने कहा, “‘राइज एंड फॉल’ ने मुझे सिखाया कि हर गिरावट दोबारा उठने का एक मौका होती है। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हर दिन नई चुनौती और नई सीख लेकर आता था।”

अर्जुन ने जीत के बाद शेयर किया अनुभव

अर्जुन बिजलानी ने बताया कि शो के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे मुश्किल था। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने साथ पत्नी नेहा और बेटे अयान की एक तस्वीर लेकर गए थे, जो उन्हें हर मुश्किल वक्त में हिम्मत देती थी। इसके अलावा, अर्जुन की भगवान गणेश में गहरी आस्था है, और वे हर सुबह भगवान का नाम लेकर दिन की शुरुआत करते थे। उन्होंने कहा, “मैंने खुद से वादा किया था कि शो में कोई ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे बाद में मुझे पछताना पड़े। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने पूरे शो में अपनी सच्चाई और ईमानदारी बनाए रखी।”

'ये सफर हमेशा याद रहेगा'

अर्जुन ने बताया कि लगभग दस दिन बाद उन्हें अपने परिवार की बहुत याद आने लगी थी। खासकर अपने बेटे अयान को मिस करना उनके लिए भावनात्मक रूप से कठिन रहा। उन्होंने कहा कि शो के दौरान प्रतियोगियों को अक्सर अजीब सपने आते थे, और यह उनके साथ भी हुआ। बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाना उनके लिए एक बड़ा मानसिक परीक्षण था। फिर भी, अर्जुन के लिए यह अनुभव सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्म-खोज की यात्रा थी। उन्होंने कहा कि शो में बने रिश्ते, साझा हंसी-मजाक और संघर्ष के पल, सभी ने इस सफर को यादगार बना दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी