अर्जुन बिजलानी कार एक्सीडेंट  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

शूटिंग से लौट रहे अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट

Arjun Bijlani News: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की कार का 20 अगस्त को एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद फैंस परेशान थे। अब एक्टर ने वीडियो शेयर कर अपनी सेहत का अपडेट दिया और बताया कि वह ठीक हैं।

अपूर्वा नायक

Arjun Bijlani Car Accident: मिले जब हम तुम और नागिन जैसे सीरियल से हर घर में पहचान बनाने वाले अर्जुन बिजलानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि अर्जुन की कार का एक्सीडेंट हो गया था।

गुरुवार यानी 20 अगस्त की रात शूटिंग से लौटते समय अर्जुन बिजलानी की कार हादसे का शिकार हो गई थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस अर्जुन को लेकर काफी फिक्रमंद हो रहे थे। हालांकि राहत की खबर ये है कि यह सिर्फ एक माइनर कार एक्सीडेंट था। एक्टर को भी मामूली चोटें आयी है।

अर्जुन बिजलानी ने दी हेल्थ अपडेट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अर्जुन बिजलानी ने स्टोरी के माध्यम से अपनी हेल्थ अपडेट सभी से शेयर की है। एक्टर ने वीडियो में ये भी बताया है कि वे बिल्कुल ठीक है और अपने फैंस को टेंशन न लेने की भी बात कही है।

इंडियन गेम शो से लौटते वक्त हुए हादसे का शिकार

दरअसल, अर्जुन बिजलानी सोनी टीवी पर जल्द ही नजर आने वाले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो इंडियन गेम शो की शूटिंग से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार का एक माइनर सा एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से उनके घर वाले और फ्रेंड्स काफी परेशान थे।

अर्जुन बोले ठीक हूं

अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि दोस्तों मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरे सभी दोस्तों और फैमिली को थैंक्यू जो लगातार मेरी सेहत को लेकर परेशान है और सेहत के बारे में जानना चाहते हैं। मैं आपको बता दूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। ये सिर्फ एक माइनर एक्सीडेंट था, हालांकि कार को ठीक करवाना होगा लेकिन कार का भी इंश्योरेंस है।

चुंबक में नजर आएंगे अर्जुन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी जल्द ही नए ओरिजिनल सिटकॉम चुंबक में दिखाई देंगे। शो की कहानी मुंबई के पुराने रो-हाउस इलाके में रहने वाले पड़ोसियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पांच परिवारों की जिंदगी, उनके आपसी रिश्ते और रोजमर्रा की परेशानियों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया जाएगा। कहानी में हंसी, भावनाओं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने जैसे पहलुओं को भी प्रमुखता दी जाएगी।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना