अरिजीत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्लेबैक को अलविदा कहने के बाद अरिजीत सिंह की आवाज ने लौटाया सुकून, वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगा ‘तेरे संग’

Arijit Singh New Song: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के ऐलान से फैंस को चौंकाने वाले अरिजीत सिंह अब वैलेंटाइन वीक में नए गाने के साथ लौट रहे हैं। ‘तेरे संग’ के टीजर ने इमोशंस जगा दिए हैं।

स्नेहा मौर्या

Tere Sang Song Teaser Release: बीते दिनों जब अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की बात कही थी, तो उनके फैंस के बीच हलचल मच गई थी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके पोस्ट ने हर किसी को भावुक कर दिया था। लेकिन अब वैलेंटाइन वीक के मौके पर अरिजीत ने अपने चाहने वालों को एक खूबसूरत तोहफा दिया है।

हाल ही में सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले एक नए गाने का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें अरिजीत सिंह की जादुई आवाज सुनाई दे रही है। यह टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वजह साफ है प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बाद यह पहला मौका है, जब किसी नए प्रोजेक्ट में अरिजीत की आवाज सुनने को मिल रही है।

इस गाने का नाम ‘तेरे संग’ है, जो एक शॉर्ट फिल्म ‘ईकोज ऑफ अस’ का हिस्सा है। टीजर में यूलिया वंतूर और अभिनेता दीपक तिजोरी की केमिस्ट्री दिखाई गई है, जो कहानी को एक इमोशनल टच देती है। रोमांस और सॉफ्ट म्यूजिक के साथ यह गाना सीधे दिल को छूता है।

कब रिलीज होगा गाना?

‘तेरे संग’ का टीजर 6 फरवरी को रिलीज किया गया है, जबकि पूरा गाना 7 फरवरी, यानी रोज डे के खास मौके पर रिलीज होगा। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत इस गाने के साथ करना फैंस के लिए बेहद खास बन गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और यूलिया वंतूर ने मिलकर गाया है। इतना ही नहीं, इसके लिरिक्स भी यूलिया वंतूर ने खुद लिखे हैं, जो इसे और भी पर्सनल बना देता है।

‘ईकोज ऑफ अस’ के बारे में

‘ईकोज ऑफ अस’ एक शॉर्ट फिल्म है, जिसका निर्माण अभिनेत्री पूजा बत्रा ने किया है। यह फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई है। इसमें दीपक तिजोरी और यूलिया वंतूर लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी।

इस फिल्म का ऐलान 28 जून 2025 को खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 47 सेकंड के टीजर के साथ किया था और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थीं। फिलहाल, ‘तेरे संग’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि अरिजीत सिंह के फैंस के लिए एक इमोशनल कनेक्शन बनकर सामने आ रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां