शूटिंग के वक्त फिसल गई थी अर्चना पूरन सिंह, टूटी कलाई के लिए करनी पड़ी सर्जरी  
मनोरंजन

Archana Puran Singh: कलाई टूटने के बाद अर्चना पूरन सिंह ने दी हेल्थ अपडेट, शूटिंग के वक्त लगी चोट

Archana Puran Singh Health Update: कपिल के शो में ठहाके लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह राजकुमार राव के साथ फिल्म की शूटिंग के वक्त फिसल कर गिर गईं। उनकी कलाई टूट गई थी। सर्जरी के बाद अब उनकी हालत ठीक है।

अनिल सिंह

Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह अर्चना पूरन सिंह ने एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपनी हेल्थ अपडेट दी है। वीडियो की शुरुआत अर्चना पूरन सिंह की चीख के साथ होती है। दरअसल वह फिल्म सेट की शूटिंग पर भले ही कमरे के फ्रेम से बाहर थीं, लेकिन गिरते समय उनकी आवाज रिकॉर्ड हो गई थी। इस वीडियो में अर्चना पूरन सिंह बता रही है कि उन्होंने राजकुमार राव और बाकी फिल्म के लोगों से माफी मांगी है और कहा है कि वह जल्द ही कम पर वापस लौट आएंगी। वह नहीं चाहती कि उनकी वजह से और नुकसान उठाना पड़े। इस वीडियो में परमित सेठी और अर्चना पूरन सिंह के बच्चों का भी रिएक्शन लिया गया है।

अर्चना पूरन सिंह के साथ हुए इस हादसे में उनके हाथ की कलाई टूट गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी सर्जरी हुई और अब वह ठीक महसूस कर रही हैं। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। अर्चना पूरन सिंह शूटिंग पर लौट चुकी हैं। अर्चना पूरन सिंह ने वीडियो में यह भी दिखाया था कि उन्होंने पूरी आस्तीन का कपड़ा पहना हुआ है, ताकि चोट दिखाई नहीं देगी और वह आसानी से शूटिंग में हिस्सा ले सकेंगी।

अर्चना पूरन सिंह के काम की अगर बात करें तो वह काफी समय से बॉलीवुड की फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह कपिल शर्मा शो की होस्ट के तौर पर नजर आती हैं। काफी समय के बाद वह फिल्म में वापसी करते हुए नजर आएंग। उनकी यह फिल्म राजकुमार राव के साथ है, खुद इस बात का खुलासा अर्चना पूरन सिंह ने अपने इस वीडियो में किया है। उनके चोट की खबर जैसे ही सामने आई थी सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके लिए जल्दी ठीक होने की दुआ शुरू कर दी थी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप