Padma Awards: श्रेया घोषाल को क्यों नहीं मिला सम्मान, जानें कैसे और कब मिलता है पद्म पुरस्कार

Why did Shreya Ghoshal not get the Padma Awards: श्रेया घोषाल, अल्का याग्निक और किशोर कुमार को पद्म अवार्ड से सम्मानित किए जाने की वकालत सोनू निगम करते हुए नजर आए इसके बाद, श्रेया घोषाल का नाम ज्यादा चर्चा में रहा।
Why did Shreya Ghoshal not get the Padma Award
श्रेया घोषाल को क्यों नहीं मिला पद्म अवॉर्ड, सोनू निगम के सवाल का यहां मिलेगा जवाब
Published on
Updated on

Padma Awards: श्रेया घोषाल, अलका याग्निक और किशोर कुमार जैसे कलाकारों को पद्म अवार्ड से सम्मानित नहीं किए जाने पर सोनू निगम खुलकर अपना बयान रखते हुए नजर आए। सोनू निगम ने यह कहा कि दो गायक ऐसे हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के गायको को प्रेरित किया। इसमें से एक को पद्मश्री पुरस्कार तक सीमित कर दिया गया, तो वहीं दूसरे को पद्मश्री भी नहीं मिला। सोनू निगम मोहम्मद रफ़ी और किशोर कुमार का जिक्र कर रहे थे। इसी बीच अब श्रेया घोषाल समेत बाकी कलाकारों को पद्म अवार्ड क्यों नहीं दिया गया। इस पर बहस शुरू हो गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि यह अवार्ड कब और कैसे किन लोगों को दिया जाता है।

पद्मश्री अवार्ड पाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था उपलब्ध है। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक इस सम्मान को पाने के लिए आप खुद भी अप्लाई कर सकते हैं इसके अलावा कई एजेंसियां हैं जो लोगों के नाम सरकार तक पहुंचाती हैं। अगर आपने कला, साहित्य, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दिया है तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद इसे एक सरकारी कमेटी के पास भेजा जाता है और वहीं पर यह चुनाव किया जाता है कि किसे यह पुरस्कार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर के बाहर खड़े होकर नौकरी मांगेंगे आकाश कनौजिया, लड़ेंगे इंसाफ की लड़ाई!

पद्म पुरस्कार किसे दिया जाएगा इस पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री हर साल एक कमेटी का गठन करते हैं। प्रधानमंत्री की ओर से इस कमेटी का नेतृत्व कैबिनेट सचिव करते हैं। इस समिति में केंद्रीय कैबिनेट सचिव, राष्ट्रपति के सचिव, गृह सचिव और चार प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं। यह सभी लोग मिलकर नामों का चुनाव करते हैं और उसे अनुमोदन के लिए प्रधानमंत्री गृहमंत्री और राष्ट्रपति के सामने रखा जाता है। जिन नाम पर अनुमोदन हो जाता है। उन नामों का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐलान किया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com