अर्चना पूरन सिंह और अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Akshay Kumar ने खोले स्ट्रगल के राज, सुभाष घई के ऑफिस के बाहर घंटों करते थे इंतजार

Akshay Kumar Struggle: अर्चना पूरन सिंह ने अपनी आदत को लेकर कंजूसी के आरोपों पर सफाई दी। वहीं अक्षय कुमार ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया, जब वे काम के लिए सुभाष घई के ऑफिस के बाहर इंतजार करते थे।

सोनाली झा

Akshay Kumar And Archana Puran Singh: मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और ग्लैमरस लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी निजी आदतें भी सुर्खियां बटोर लेती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक शो के दौरान देखने को मिला, जहां अर्चना पूरन सिंह ने अपनी एक आदत को लेकर खुलकर बात की।

शो में अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि जब भी वह किसी रेस्टोरेंट में जाती हैं, तो वहां मिलने वाले बड़े टिश्यू पेपर को पूरी तरह इस्तेमाल किए बिना फेंकने के बजाय संभालकर रख लेती हैं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर इस आदत को ‘कंजूसी’ समझ लेते हैं, जबकि उनका मकसद सिर्फ चीजों की बर्बादी को रोकना होता है। अर्चना के मुताबिक, ऐसे टिश्यू बाद में मेकअप हटाने या सफाई जैसे कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

पुरानी चीजों को संभालकर रखने में विश्वास

अर्चना ने आगे बताया कि वह पुरानी चीजों को फेंकने में विश्वास नहीं रखतीं। उनके पास आज भी 25 से 30 साल पुराने कपड़े मौजूद हैं, जिन्हें वह समय-समय पर अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि फैशन कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता, बल्कि समय के साथ फिर से लौट आता है। इसलिए पुराने कपड़ों को संभालकर रखना उनके लिए एक समझदारी भरा फैसला है।

अक्षय कुमार ने सुनाए संघर्ष के दिन

इसी दौरान अक्षय कुमार ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वह और परमीत सेठी साथ में काम की तलाश में भटकते थे। अक्षय ने कहा कि दोनों मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई के ऑफिस के बाहर घंटों बैठकर मौके का इंतजार किया करते थे। उस समय उनके पास काम नहीं था और भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी।

संघर्ष के दिन बने यादगार

अक्षय कुमार ने कहा कि भले ही वह समय संघर्ष भरा था, लेकिन आज पीछे मुड़कर देखने पर वही दिन सबसे ज्यादा यादगार लगते हैं। अर्चना ने भी इस बात का जिक्र किया कि बाद में अक्षय कुमार और परमीत सेठी ने साथ में फिल्म धड़कन में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। शो के दौरान माहौल तब हल्का-फुल्का हो गया जब अक्षय कुमार ने मजाक में कहा कि उन्होंने सुना है कि अर्चना ने कभी होटल से बाथरोब चुरा लिया था।

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग

INDIA Bloc Protest LIVE: केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव पारित, SC में याचिका दायर करेंगे राहुल

कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का अखाड़ा बनने नहीं देंगे, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़ी याचिका पर और क्या है?

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले