ए. आर रहमान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ए.आर. रहमान के बेटे आमीन की कार कैब से टकराई, दोस्त समेत अस्पताल पहुंचाया गया, जानें पूरा मामला

AR Rahman Son Ameen Car Accident: फेमस सिंगर ए.आर. रहमान के बेटे ए.आर. आमीन चेन्नई में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में हल्की चोटों के बाद इलाज कराकर वे सुरक्षित घर लौट चुके हैं।

यति सिंह

AR Ameen Car Accident Chennai: ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के परिवार और फैंस के लिए सोमवार तड़के एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई। चेन्नई की सड़क पर उनके बेटे और उभरते हुए युवा गायक ए.आर. आमीन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह तड़के करीब 3.30 बजे घटित हुआ, जब आमीन अपने एक करीबी दोस्त के साथ कार में सवार होकर गुइंडी इलाके की तरफ जा रहे थे। अचानक सड़क पर हुए इस घटनाक्रम से एक पल के लिए हर कोई सहम गया था।

सोमवार सुबह सड़क पर ट्रैफिक बेहद कम था और आमीन की गाड़ी जैसे ही तेज रफ्तार कार ओलंपिया टेक पार्क के पास पहुंची, एक साइड रोड से अचानक एक कैब मेन रास्ते पर आ गई। अचानक सामने आई कैब को देखकर ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला और दोनों गाड़ियों के बीच सीधी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में तुरंत इलाज के बाद आमीन और दोस्त को मिली राहत

हादसे की खबर मिलते ही राहत कार्य शुरू किया गया और आमीन के साथ उनके दोस्त को फर्स्ट एड के लिए पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि दोनों को केवल हल्की चोटें आईं और डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

दूसरी ओर कैब में सवार एक अन्य यात्री को भी चोटें लगी थीं, जिन्हें इलाज के लिए कलाईनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें भी प्राथमिक इलाज देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस जांच में जुटी

घटना के फौरन बाद आद्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी। चेन्नई पुलिस फिलहाल दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे का सटीक कारण साफ हो सके।

जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि साइड रोड से कैब मुख्य सड़क पर बिना देखे कैसे आई और क्या दोनों गाड़ियों में से किसी की स्पीड लिमिट से ज्यादा थी।

बता दें कि ए.आर.रहमान के बेटे आमीन ने बहुत ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 2015 में मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फेमस फिल्म 'ओ कधल कनमनी' के बेहद खूबसूरत गीत 'मौला वा सल्लीम' के माध्यम से एक बाल गायक के रूप में अपने सफर का आगाज़ किया था।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?