Highlights
एआर रहमान ने फिल्म रामायण के लिए 10 से 12 फिल्मों के ऑफर ठुकराए।
म्यूजिक और थीम पर करीब 3 साल तक काम किया।
रावण तांडव समेत कुछ रचनाओं के 12-13 वर्जन तैयार किए गए।
रामायण के म्यूजिक पर हंस जिमर के साथ मिलकर काम किया।
AR Rahman 12 Films Rejected For Ramayna: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के म्यूजिक को लेकर ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान ने बड़ा खुलासा किया है।
हालही में को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर पूरी तरह ध्यान देने के लिए उन्होंने लगभग 10 से 12 फिल्मों के ऑफर छोड़ दिए। रहमान ने इस महाकाव्य के म्यूजिक, थीम और अन्य हिस्सों पर करीब 3 साल तक काम किया और जर्मन संगीतकार हंस जिमर के साथ मिलकर धुनें तैयार कीं।
एआर रहमान ने कहा कि रामायण के संगीत और उसकी थीम को गढ़ने में 3 साल का लंबा समय लगा। उन्होंने बताया कि कुछ रचनाओं के तो 12 से 13 वर्जन तक बनाए गए और रावण तांडव जैसे म्यूजिक के भी इतने ही रूप तैयार हुए है।
तब जाकर ऐसा संगीत मिला जिसे हर किसी ने सराहा। बड़े और अहम फिल्मकारों के ऑफर ठुकराने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस फैसले पर गर्व है, क्योंकि वे इसी काम में पूरी तरह डूबना चाहते थे।
फिल्म रामायण के म्यूजिक को लेकर मिल रहे मिले-जुले रिएक्शन पर भी रहमान ने बेबाकी से बात की। उन्होंने माना कि रावण तांडव और मंगल रंग जैसे गीतों को जहां लोगों ने पसंद किया, वहीं इनकी ट्रोलिंग भी हुई।
अपने बिजी शेड्यूल के बीच काम चुनने के तरीके पर उन्होंने कहा कि वे केवल उन्हीं प्रोजेक्ट को स्वीकार करते हैं जो उन्हें रचनात्मक रूप से जोड़ती हैं और जिनमें उन्हें आनंद मिलता है। इससे उनकी कलात्मक समझ निखरती है और टीम में भी नया उत्साह आता है।
देश के अलग-अलग हिस्सों की संगीत परंपराओं को जानने की अपनी रुचि शेयर करते हुए रहमान ने कहा कि हर क्षेत्र की अपनी पहचान है और अलग शैलियों को साथ लाना उन्हें अच्छा लगता है। पारंपरिक ध्वनियों और आधुनिक वैश्विक प्रभावों के बीच बैलेंस साधने को उन्होंने थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर बताया, लेकिन यह भी कहा कि उन्हें ऐसे प्रयोग करने में मजा आता है।
जहां एक ओर रामायण का म्यूजिक चर्चा में है, वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा आंकड़ा छुआ है। 18वें दिन फिल्म ने 16277 शोज में 35.60 करोड़ रुपये की नेट कलेक्शन किया है। जिसमें हिंदी से 26.25 करोड़ रुपये आए। भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1126.50 करोड़ और विदेशों से 568 करोड़ रुपये के साथ दुनिया भर का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1693.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।