अपारशक्ति खुराना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कभी रेडियो पर बोलकर कमाते थे नाम, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना

Aparshakti Khurana Birthday: चंडीगढ़ में जन्मे अपारशक्ति खुराना ने रेडियो जॉकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान फिल्म दंगल से पहचान बनाने वाले अभिनेता की कुल संपत्ति करोड़ों में है।

यति सिंह

Highlights

  • अपारशक्ति खुराना ने रेडियो जॉकी के रूप में करियर की शुरुआत की थी।

  • साल 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल से उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली।

  • अपारशक्ति खुराना एक्टर आयुष्मान खुराना के छोटे भाई हैं।

  • अपारशक्ति खुराना की नेटवर्थ करीब 67 करोड़ रुपये बताई गई थी।

Aparshakti Khurana Net Worth: बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले अपारशक्ति खुराना का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 1987 में चंडीगढ़ में जन्मे अपारशक्ति आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

वह फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना के छोटे भाई हैं। इसके बाद भी उन्होंने अपनी मेहनत और अलग अंदाज के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खुद को साबित किया है। एक्टिंग और स्टाइल के मामले में वह अपने बड़े भाई को पूरी टक्कर देते हैं।

रेडियो जॉकी से लेकर बॉलीवुड तक का दिलचस्प सफर

अपारशक्ति खुराना ने अपने कदम बतौर एक रेडियो जॉकी के रूप में काम किया। शुरुआत में वह वीजे के तौर पर कई टीवी शो भी होस्ट किया करते थे। कैमरे के सामने उनका पहला अनुभव एमटीवी रोडीज के तीसरे सीजन के ऑडिशन के दौरान रहा था।

कड़ी मेहनत के बाद उन्हें साल 2016 में एक्टर आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म में उनके रोल को दर्शकों ने खूब सराहा और उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।

अपारशक्ति खुराना

दंगल की सक्सेस के बाद फिल्मों की लग गई झड़ी

आमिर खान की फिल्म दंगल की सफलता के बाद अपारशक्ति खुराना के पास फिल्मों के ऑफर की लाइन लग गई। उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुकाछिपी और बाला जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

हर रोल में उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी। इसके अलावा वह सात उचक्के, हैप्पी फिर भाग जाएगी, राजमा चावल, जबरिया जोड़ी, पति-पत्नी और वो और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

क्रिकेट फील्ड से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहचान

बहुत कम लोग जानते हैं कि अपारशक्ति खुराना अपने स्कूल के दिनों में टीम के कैप्टन थे। इतना ही नही वह हरियाणा की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले ही साल 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड आकृति आहूजा से शादी कर ली थी।

उन दोनों की पहली मुलाकात एक डांस क्लास के दौरान हुई थी। खबरों के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 67 करोड़ रुपये के आसपास है। इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी वह जमीन से जुड़े हुए हैं।

जिंदा है कुलगाम का आतंकी लतीफ भट, जुंगलपोरा में सुरक्षाबलों ने घेरा; दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

IMD: चक्रवात अकवान का खतरा! ओडिशा में 2 लाख से ज्यादा लोगों को निकालने की तैयारी, 8 जिले अलर्ट पर

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान