नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धमाल मचा दिया है। रिलीज के महज 12 दिनों में फिल्म ने 1,437.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म रामायण ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर' का लाइफटाइम रिकॉर्ड 1,307.35 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 5 लिस्ट में शामिल हो गई है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
यश की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने वर्ल्डवाइड में करीब 1,215 करोड़ रुपये कमाए थे। 'रामायण' ने रिलीज के महज 10 दिनों में इस आंकड़े को पार कर लिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
एक्टर प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' के 1,042 करोड़ और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के 1,230 करोड़ के कलेक्शन को पछाड़ दिया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी 'रामायण' की चर्चा हो रही है। फिल्म ने जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' के 104.18 मिलियन डॉलर के कलेक्शन को पीछे छोड़कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)