अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'बदसूरत हो तुम...' पति के ताने से टूटा रिश्ता, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम ने बयां किया दर्द

Apara Mehta Divorce News: फेमस एक्ट्रेस अपरा मेहता ने पति दर्शन जरीवाला के साथ अपने वैवाहिक जीवन की कठिन चुनौतियों और अलग होने के बाद जिंदगी में आए बड़े बदलावों पर खुलकर बात की है।

यति सिंह

Apara Mehta Separation With Darshan Jariwala: छोटे पर्दे की दिग्गज एक्ट्रेस अपरा मेहता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सविता विरानी की यादगार रोल निभाकर देश के घर-घर में अपनी एक खास जगह बनाई। एक्टिंग की दुनिया में दशकों तक अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली इस एक्ट्रेस का पेशेवर सफर जितना शानदार रहा, उनकी पर्सनल लाइफ में उतनी ही चुनौतियां और उतार-चढ़ाव आए।

हाल ही में अपरा मेहता ने अपने शादीशुदा जिंदगी में आई गंभीर समस्याओं और पति दर्शन जरीवाला से अलग होने के फैसले पर पहली बार विस्तार से अपने दिल की बात शेयर की है। अपरा मेहता और एक्टर दर्शन जरीवाला की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते थे। दोनों ने साथ मिलकर कई रंगमंच नाटकों और सीरियल्स में काम किया। हालांकि समय के साथ उनके पर्सनल रिलेशन में दरार आने लगी और आपसी मतभेद इतने बढ़ गए कि साथ रहना मुश्किल हो गया। आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया।

अलगाव के बाद अकेले रास्ते तय करने की नई चुनौती

दर्शन जरीवाला से अलग होने के बाद अपरा मेहता के सामने अपनी जिंदगी को दोबारा ढालने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को पूरी तरह काम में झोक दिया।

एक महिला के रूप में समाज और इंडस्ट्री के दबाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी पहचान को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने स्वीकार किया कि रिश्तों का टूटना किसी भी इंसान के लिए काफी दर्दनाक होता है, लेकिन आत्मसम्मान और शांति के साथ जीना उससे कहीं ज्यादा जरूरी हो जाता है।

मुश्किल दौर से गुजरकर फिर से बनाई मजबूत पहचान

संघर्ष के इस दौर में अपरा मेहता ने अपनी कला को ही अपना सबसे बड़ा सहारा बनाया। उन्होंने न केवल टेलीविजन बल्कि थिएटर में भी लगातार काम जारी रखा। उनका मानना है कि जिंदगी की विषम परिस्थितियां इंसान को अंदर से मजबूत बनाती हैं।

अपरा मेहता के इस स्पष्टवादी रवैये और ईमानदारी ने उनके लाखों फैंस का ध्यान खींचा है। लोग उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इतने सालों के दर्द और खामोशी के बाद सामने आई यह आपबीती उन तमाम महिलाओं के लिए एक प्रेरणा की तरह देखी जा रही है, जो जीवन के कठिन दौर से गुजर रही हैं। अपने अभिनय से दर्शकों को हंसाने और रुलाने वाली इस अभिनेत्री ने अपनी असल जिंदगी के इस भावुक अध्याय को भी बहुत ही गरिमा के साथ सामने रखा है।

अपरा मेहता का 4 दशक से भी ज्यादा समय से छोटे पर्दे पर छाईं हुई हैं। उन्हें मुख्य रूप से पॉपुलर टीवी शो 'क्योंकि इतनी भी कभी बहू थी' में सविता विरानी, के रूप में काम किया है।

साथ ही अपरा मेहता ​​'सजन रे झूठ मत बोलो' और 'अनुपमा' में भी उनके शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत कम उम्र में दूरदर्शन से की थी।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया