अनुपमा अपकमिंग एपिसोड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupamaa Twist: माही अपनी सास को देगी आइडिया, अनुपमा के खिलाफ रचेंगे नई साजिश

Anupamaa Today Episode: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। शो में आप देखेंगे कि माही अपनी सास ख्याति के साथ मिलकर अनुपमा के खिलाफ एक साजिश रचेगी और अनुपमा को भनक तक नहीं लगेगी।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Upcoming Episode: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा में आए दिन एक नया धमाका होता रहता है। लेकिन अब शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। मां और बेटी के बीच डांस कॉम्पिटिशन से जबरदस्त जंग छिड़ने वाली है। दरअसल, आपने अबतक देखा होगा कि ख्याति और वसुंधरा कोठारी, जो शुरू से ही राही के डांस के खिलाफ रही हैं, लेकिन अब वो खुद अपनी बहु का सपोर्ट कर रही हैं।

ऐसे में आप शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मोटी बा और ख्याति राही को उसकी मां के खिलाफ भड़काएंगे और अलग-अलग लाचल देकर उसे शो जीतने के लिए कहेंगे। इसके बाद वसुंधरा कोठारी मीडिया को बुलाएगी और राही का इंटरव्यू कराएगी। जिससे उसे  ज्यादा पॉपुलैरिटी मिले और वो वोटों से जीत जाए।

अनुपमा की खूब बुराई करेगी राही

इसके साथ ही आप आगे देखेंगे कि मीडिया से बात करते हुए अपनी मां अनुपमा की खूब बुराई करेगी। लेकिन दूसरी तरफ, अनुपमा इंरटव्यू में बिल्कुल सीधा जवाब देगी। हालांकि, प्रैक्टिस के बाद जब भारती और अनुपमा बात करेंगे तब अनुपमा उससे कहेगी कि शुरू से ही उसकी बेटी जिद्दी और गुस्सैल है। उसने इस कॉम्पटिशन को भी एक जंग बना दिया है।

ख्याति को आइडिया देगी माही

इन सबके बीच माही ख्याति के पास जाएगी और उससे बात करेगी और कहेगी कि सेमी फाइनल में तो राही अपनी मां को इमोशनल करके जीत गई। लेकिन फाइनल में ऐसा नहीं हो पाएगा। इसके बाद माही अपनी सास को एक आइडिया देगी और उसे कहेगी कि माही राही से डांस में काफी अच्छी है और अगर वो ये टीम में शामिल जाती है, तो मैं, पाखी और राही उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं और इससे अनु मां का पूरा कॉन्फिडेंस कम हो जाएगा।

प्रेम और राही के बीच होगा झगड़ा

शो में आप आगे देखेंगे कि प्रेम की मां को माही का आइडिया काफी पंसद आएगा और वो डांसर की जगह माही को भेजने की प्लान बनाएगी। उधर माही मन ही अनुपमा से बदला लेने के बारे में सोचने लगेगी। वहीं इस दौरान प्रेम और राही के बीच झगड़े होने शुरू हो जाएंगे और ये मौका देखकर माही प्रेम के पास जाने लगेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा