Anupamaa Spoiler Wild Card Entry Twist: स्टार प्लस के सबसे ड्रामेबाज शो अनुपमा की कहानी में जल्द ही एक अनोखा ट्विस्ट आने वाला है। इस सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में कुकिंग कॉम्पीटिशन का माहौल और भी ज्यादा गर्माने वाला है।
इस शो से जुड़े प्रोमो में ये दिखाया गया है कि अनुपमा की टीममेट माही के टीम छोड़ने के फैसले के बाद कॉम्पीटिशन का रुख बदल जाता है। अनुपमा और उसकी टीम माही को रोकने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन वो अपने फैसले पर अटल रहती है।
अनुपमा सीरियल में माही के जाने के बाद 'लव यू जिंदगी कैफे' की टीम के सामने नया मेंबर चुनने की चुनौती खड़ी होगी। आखिरकार टीम बंकू को अपने साथ शामिल करने का फैसला करेगी। बंकू की एंट्री से टीम को नई उम्मीद जरूर मिलेगी, लेकिन उसके शामिल होते ही घर के भीतर एक बार फिर विवाद शुरू हो जाएगा।
बंकू के टीम में आने के बाद पाखी और तोषू उसका मजाक उड़ाते नजर आएंगे। दोनों का कहना होगा कि बंकू के आने से टीम की किस्मत नहीं बदलेगी और आखिर में हार ही मिलेगी। उनकी बातों पर अनुपमा नाराज हो जाएगी और अपने बच्चों को लालच और स्वार्थ का आईना दिखाएगी। वह उन्हें समझाएगी कि जो अपनी मां का साथ नहीं दे सके, वे किसी और के भी सच्चे नहीं हो सकते।
शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब मेकर्स कुकिंग कॉम्पटिशन में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की घोषणा करेंगे। नए प्रोमो के मुताबिक, अनुपमा की टीम में लीला बेन वाइल्ड कार्ड के तौर पर शामिल होंगी। वहीं दूसरी ओर प्रेम कोठारी की टीम में मोटी बा (वसुंधरा कोठारी) की एंट्री होगी। दोनों अनुभवी महिलाओं के मैदान में उतरने से मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- आर्थिक मदद मांगना पड़ा भारी! लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी
लगातार हो रहे इन बदलावों के बाद कुकिंग कॉम्पटिशन अब केवल स्वाद का मुकाबला नहीं रह गया है, बल्कि यह परिवारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई बनता नजर आ रहा है। एक तरफ लीला बेन पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी, तो दूसरी तरफ मोटी बा हर कदम फूंक-फूंककर रखने की रणनीति अपनाएंगी। ऐसे में आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, इमोशंस और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।