Anupamaa Upcoming Twist: छोटे पर्दे के सबसे फेमस टीवी शो अनुपमा की कहानी इन दिनों एक बेहद इमोश्नल और हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौर से गुजर रही है। रिश्तों के उतार-चढ़ाव और अपनों के बीच की कड़वाहट ने दर्शकों को स्क्रीन से बांध कर रखा है। आने वाले एपिसोड़ में आप देखेंगे कि अनुज के पुराने कैफे में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो मेन एक्टर के बीच की बची-खुची कड़वाहट को पूरी तरह से सबके सामने ला देगा। जिसके बाद कुछ कहानी में कुछ ऐसे फैसले लिए जाएंगे जो आने वाले समय में पूरी कहानी का रुख बदलकर रख देंगे।
अनुपमा की कहानी में नया मोड़ तब आता है जब प्रेम अचानक एक कैफे में अनुपमा और उसके पूरी फैमिली को एक साथ देख लेता है। प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। और बिना कुछ सोचे-समझे और बिना कोई सच्चाई जाने सीधे राही पर बरस पड़ता है। प्रेम को लगता है कि राही ने उसको धोखा दिया है। और उसी ने पूरे परिवार को वहां इकट्ठा किया है। गुस्से में अंधा होकर प्रेम सबके सामने राही ऊपर गंभीर सवाल उठाने लगता है। राही बार-बार प्रेम को यकीन दिलाने की कोशिश करती है कि वह पूरी तरह बेकसूर है।
सीरियल अनुपमा में इस मुश्किल घड़ी में राही को सहारा मिलने की बजाय अपनों से ही गहरे जख्म मिलते हैं। जब प्रेम राही का अपमान करता है, तभी वसुधन और श्रुति भी बहती गंगा में हाथ धोने लगते है। वे दोनों भी प्रेम की हां में हां मिलाते हुए राही को ही स्थिति का जिम्मेदार समझते हैं।
अनुपमा अपनी ही बेटी को इस तरह सरेआम जिल्लत होते हुए देखती है, तो उसका धैर्य जवाब दे जाता है। वह अपनी बेटी की ढाल बनकर प्रेम के सामने खड़ी हो जाती है। अनुपमा बेहद कड़े शब्दों में प्रेम को वॉर्निंग देती है कि अगर उसने आज के बाद राही के साथ ऐसी बदतमीजी करने की, तो वह खुद इस मामले में दखल देने से पीछे नहीं हटेगी।
दूसरी तरफ इस पूरे ड्रामे के दौरान राही के भाई अंश का खून खौल उठता है। अंश से अपनी बहन की यह बेज्जती नहीं होती। वह सीधे राही के पास जाता है और उससे पूछता है कि वह आखिर कब तक इस अन्याय और अपमान को सहती रहेगी। अंश अपनी बहन ले कहता है, कि प्रेम जैसा इंसान उसके प्यार और सम्मान के लायक बिल्कुल नहीं है।
यह भी पढ़ें: Model Harsha Sani Arrested: 11 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी गई मॉडल, बैंकॉक कनेक्शन की जांच जारी
सीरियल अनुपमा में प्रेम से अलग होने की बात सुनते ही राही गहरे सदमे चली जाती है। राही पूरी फैमली के सामने फूट-फूटकर रोने लगती है और साफ कर देती है कि वह अपनी आखिरी सांस तक प्रेम का साथ नहीं छोड़ेगी। राही के मुताबिक, प्रेम ही उसकी दुनिया है और प्रेम के बिना राही अपनी जिंदगी को सोच भी नहीं सकती है।