Anupamaa Spoiler: टूट जाएगा अनुपमा-दिग्विजय का रिश्ता? कहानी के अपकमिंग ट्विस्ट से बढ़ी फैंस की टेंशन

Anupamaa Twist: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में सभी दर्शकों को नया ट्विस्ट दिखने वाला है। अनुपमा की मुसीबतों को देखकर दिग्विजय खुद को कसूरवार समझेगा और अनुपमा से दूर होने का फैसला करने वाला है।
Anupama and Digvijay face relationship troubles
टूट जाएगा अनुपमा-दिग्विजय का रिश्ता? (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में अनुपमा की जिंदगी में एक ऐसा मोड आएगा ये उस सीरियल के दर्शकों ने कभी सोचा भी नहीं होगा। जहां एक तरफ अनुपमा के फैंस सीरियल में अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर उनके रिश्तों के बीच दरार आती दिख रही है।

सीरियल अनुपमा में पिछले कुछ दिनों से घर में झगड़े और तमाशे हो रहे है। उन्हें देखकर दिग्विजय अंदर ही अंदर खुद को कसूरवार ठहराएगा। जिसके बाद कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा जो अनुपमा की कहानी को पलटने के लिए काफी होगा।

दिग्विजय जलेगा पछतावे की आग में

हाल ही के एपिसोड में आपने देखा होगा कि कोठारी फैमिली और प्रेम के साथ दिग्विजय का झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर दिग्विजय ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे मामला सुलझने के बजाए और बिगड़ गया। जिसका नुकसान अनुपमा को सहना पड़ रहा है।

सीरियल अनुपमा में आपने आगे देखा होगा कि जब दिग्विजय का गुस्सा शांत हुआ तो उसे अपनी गलती का अहसास हो रहा है। जिससे उसको एहसास होगा कि उसकी वजह से अनुपमा की जिंदगी में खुशियां आने के बजाए उसकी परेशानियां बढ़ने लगी है। जिसके बाद दिग्विजय अनुपमा से हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई देता है।

दिग्विजय ने किया खुद को अलग करने का फैसला

दिग्विजय अपने आप को अनुपमा की मुसीबतों की जड़ मानने लगता है, और एक ऐसा फैसला लेता है, जिसे देखने के बाद सभी दर्शक हैरानी में पड़ जाएंगे। दिग्विजय ये फैसला लेता है कि वह अनुपमा की लाइफ से दूर चला जाएगा। बता दें कि इस रिश्ते की टूटने की सबसे बड़ी वजह राही और प्रेम का गुस्सा भी है। क्योंकि राही को दिग्विजय का अनुपमा के पास रहना बिल्कुल पसंद नहीं है।

अब देखने वाली बात होगी कि क्या अनुपमा अपने इस रिश्ते को टूटने से बचा पाएगी या नहीं। क्या सीरियल में अनुपमा-दिग्विजय साथ-साथ दिखाई देते हैं या नहीं।  जहां एक तरफ अनुपमा अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश में लगी हुई, दिग्विजय को समझाने के लिए उसके सामने गिड़गिड़ाते हुए रिश्ता ना तोड़ने की बात करती है। तो वहीं दिग्विजय अपनी जिद्द पर अड़ा हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com